Rishabh Pant Injury: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ये मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया और फैंस की टेंशन अचानक बढ़ गई। रिपोर्ट्स में सामने आया कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रैक्टिस सेशन से नदारद रहे। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि शायद पंत इंजर्ड हैं। हालांकि काफी देर के बाद वे प्रैक्टिस सेशन में लौट आए तो रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को सुकून मिला। अब पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
पंत को अंगूठे और बांह में लगी चोट
रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत को पैर के अंगूठे और बांह पर चोट लगी। अब उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी करना जारी रखा है। अभ्यास सत्र में ऋषभ पंत को कुछ गेंदों पर हिट करते देखा गया। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह कोच राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत करते दिखे। बहरहाल, पंत को मैदान पर वापस आते देख फैंस की बांछें खिल गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चैंपियन बड़ी पारी खेलेगा। हालांकि पंत की चोट को लेकर आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ऋषभ पंत की बेहतरीन बल्लेबाजी
आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वह टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी माने जा रहे हैं। पंत विश्व कप में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर चौंका रहे हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 36 की नाबाद पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह हाई स्कोरर रहे। पंत ने शानदार 42 रन जड़े थे। यूएसए के खिलाफ उन्होंने 18 रनों का योगदान दिया था। मुश्किल पिचों पर पंत की बेखौफ बल्लेबाजी हैरान कर रही है। वह टीम इंडिया के एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं। जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट देते हैं। कई दिग्गज उन्हें रोहित के साथ ओपनिंग करने की भी सलाह दे चुके हैं। हालांकि रोहित ने विराट के साथ ही ओपनिंग करना जारी रखा है। देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से, जानें T20I में किसका पलड़ा है भारी
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित-विराट के सामने कुलदीप यादव की लाजवाब बॉलिंग, प्लेइंग इलेवन में एंट्री लगभग तय
ये भी पढ़ें: हारिस रऊफ ने मानी अपनी गलती, आपसी झगड़े में इंडिया का नाम लेकर बुरे फंसे
ये भी पढ़ें: जिस मैदान पर भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान, वहां अब तक कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन?
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines