Rinku Singh T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। केएल राहुल बाहर कर दिए गए हैं। वहीं रिंकू सिंह को 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं दी गई है। रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। यानी उन्हें सिर्फ तभी मौका मिल सकता है, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए। या फिर विशेष परिस्थितियों में भी उन्हें मेन टीम में शामिल किया जा सकता है। रिंकू सिंह को आखिरकार टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह क्यों नहीं मिली, इसे लेकर एक खुलासा हुआ है।
बदकिस्मत रहे रिंकू सिंह
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि रिंकू सिंह ने शायद इम्पैक्ट प्लेयर रूल की कीमत चुकाई है। वह थोड़े बदकिस्मत रहे हैं। हार्दिक पांड्या के मामले में भले ही वह अभी खराब फॉर्म में हों, लेकिन वह अब भी सर्वश्रेष्ठ सीम बॉलिंग ऑलरांउडर हैं। ऐसे में उन्हें बाहर करके जोखिम नहीं लिया जा सकता था।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 2 साल में कितनी बदल गई टीम इंडिया? इन 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ
कहा ये भी जा रहा है कि मंगलवार को अहमदाबाद में हुई चयन समिति की मीटिंग में इस बात पर सहमति जताई गई कि रिंकू सिंह के बजाय शिवम दुबे को 15 खिलाड़ियों में शामिल किया जाना चाहिए। रिंकू को 15 खिलाड़ियों में शामिल करना अव्यवहारिक भी लग रहा था।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: केएल राहुल बाहर…युवा खिलाड़ियों को मौका, टीम इंडिया के स्क्वाड की 5 बड़ी बातें
रिंकू ने चुकाई इम्पेक्ट प्लेयर रूल की कीमत
रिंकू के रिजर्व प्लेयर्स में जाने के बाद इस बात को लेकर इस बात को जोर देकर कहा जा रहा है कि उन्होंने इम्पेक्ट प्लेयर रूल की कीमत चुकाई है। दरअसल, केकेआर रिंकू सिंह को बल्लेबाजी में थोड़ा नीचे भेजती है। उन्होंने 8 पारियों में केवल 82 गेंदें खेली हैं। यानी रिंकू ने हर पारी में लगभग 10 गेंद ही खेली हैं। रिंकू को इस तरह बल्लेबाजी के थोड़े कम मौके मिले।
सीएसके ने किया शिवम दुबे का इस्तेमाल
दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे को इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर बखूबी इस्तेमाल किया है। उन्हें हर मैच लगभग 23 गेंदें मिलीं। ये रिंकू से 13 गेंदें ज्यादा हैं। शिवम ने 9 मैचों में 203 गेंदें खेलीं, जिसमें उन्होंने 350 रन बनाए हैं। यानी शिवम दुबे को रिंकू सिंह से ज्यादा मौके मिले हैं। बल्लेबाजी में ऊपर भेजने और घरेलू पिचों का भी उन्हें फायदा हुआ है। हालांकि रिंकू सिंह भले ही टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं, लेकिन वे वार्मअप मैच खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी?
ये भी पढ़ें: KKR के स्टार खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा एक्शन, एक मैच के लिए बैन, 100% जुर्माना
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें 15 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines