Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भाग्य के भरोसे है। उसे अपने 3 में से एक मैच में ही जीत मिली है। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि टीम इंडिया की यूएसए पर जीत के बाद सुपर-8 में जाने की उसकी उम्मीदें बंध गई हैं, लेकिन इस बीच उसे बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और कुदरत का निजाम पाकिस्तान को कैसे बचा सकता है।
बाढ़ का खतरा
दरअसल, पाकिस्तान की टीम अब अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को खेलेगी। अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। तब जाकर उसके पास 4 अंक और बेहतर रन रेट हो सकती है, लेकिन इस मैच पर बाढ़ का खतरा मंडरा गया है क्योंकि फ्लोरिडा में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
‘कुदरत का निजाम’
ऐसे में इस मुकाबले को रद्द कर एक-एक पॉइंट बांटा गया तो पाकिस्तान को नुकसान होगा क्योंकि वह 3 अंक ही हासिल करेगी। इस तरह वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इसलिए कहा जा रहा है कि पाकिस्तान को ‘कुदरत का निजाम’ ही बचा सकता है। पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि इस मैच में बारिश न आए और यह कैसे भी पूरा हो जाए। जिससे वह 2 अंक हासिल कर सके, भले ही मैच 5-5 ओवर का ही हो जाए। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क में सभी मुकाबले हो चुके हैं। अब टीमें फ्लोरिडा में अगले मुकाबले खेलने पहुंच गई हैं।
भारत के मैच पर संकट
फ्लोरिडा में टीम इंडिया का मुकाबला 15 जून को कनाडा के खिलाफ है। इस मैच पर भी संकट के बादल मंडरा गए हैं। हालांकि इस मैच के परिणाम से सुपर-8 के क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारतीय टीम की तैयारियों में ये मैच बड़ा असर डालेगा। ऐसे में इस मैच का होना महत्वपूर्ण है, लेकिन ये काफी मुश्किल हो गया है क्योंकि फ्लोरिडा में बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति
मियामी के मौसम विभाग ने तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में ये मुकाबला रद्द हो सकता है। कहा जा रहा है कि आईसीसी की ओर से मैचों को फ्लोरिडा के बजाय दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में इस दिग्गज टीम से होगा भारत का मुकाबला, 2 बार भारतीय टीम को मिली है शिकस्त
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में इस दिग्गज टीम से होगा भारत का मुकाबला, 2 बार भारतीय टीम को मिली है शिकस्त
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines