T20 World Cup 2024 Pakistan Team: पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप में यूएसए से मुकाबला हारने के बाद सवालों के कटघरे में है। इस बड़े उलटफेर के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। कप्तान बाबर आजम पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। बाबर ने मैच के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों पर इस हार का ठीकरा फोड़ा था, लेकिन अब खबर है कि बाबर की सेना में फूट पड़ गई है। पाकिस्तान मीडिया से जुड़े एक जर्नलिस्ट ने ये दावा किया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
पाकिस्तान के पत्रकार ने किया दावा
दरअसल, पाकिस्तान के पत्रकार ने दावा किया है कि बाबर आजम का तानाशाही रवैया कई खिलाड़ियों में फूट का कारण बना है। जियो न्यूज चैनल के रिपोर्टर अरफा फिरोज के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया है कि खिलाड़ियों के बीच बाबर आजम का तानाशाही रवैया पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे काफी खिलाड़ी नाराज हैं। बाबर किसी की भी नहीं सुनते।
कई फैसलों से हुई नाराजगी
अरफा फिरोज ने अपने एक्स हैंडल पर इसके बारे में कुछ पोस्ट किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि यूएसए के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम के कई फैसले पाकिस्तान के खिलाड़ियों के गुस्से की वजह बने। बाबर ने खुद कई ऐसे फैसले लिए, जिनसे दूसरे खिलाड़ी सहमत नहीं थे, लेकिन उन्होंने बिना डिस्कशन के ही कई निर्णय लिए। दावा किया जा रहा है कि बाबर अपने खिलाड़ियों की एक नहीं सुनते। आपको बता दें कि बाबर आजम खराब फील्डिंग के बाद टीम के खिलाड़ियों पर गुस्सा जाहिर करते हुए भी नजर आए। हारिस रऊफ के आखिरी ओवर में लास्ट बॉल पर जब नीतीश कुमार ने चौका मारा तो बाबर बेहद गुस्से में थे।
मोहम्मद आमिर की नहीं सुनी
कहा जा रहा है कि मोहम्मद आमिर अपना ओवर पूरा करने के बाद दूसरे तेज गेंदबाज को ओवर देने की सलाह दी थी, लेकिन बाबर ने इसे अनसुना कर दिया। बाबर ने इसके बाद स्पिनर को मौका दिया। आपको बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप में बाबर की सेना को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इसके बाद इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद शाहीन अफरीदी को कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि अब एक बार फिर बाबर को कप्तानी सौंप दी गई है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या नेपाल के साथ हो गया खेल? सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान की हार से बना गजब संयोग, क्या टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप?
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित स्टार खिलाड़ी, कह दी बड़ी बात
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: चैंपियन इंग्लैड पर मंडराया खतरा, विश्वकप से हो सकता है बाहर
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के 10 सबसे बड़े उलटफेर, PAK को कब-कब मिली हार?
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
18 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines