Pakistan Team Captain Change: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट के आगाज से पहले अपने कप्तान बदल दिए हैं। आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की करारी हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद शाहीन अफरीदी को टी20 क्रिकेट का कप्तान बनाया गया था। लेकिन अब टी20 विश्व कप 2024 नजदीक आने के साथ ही पाकिस्तान ने फिर से अपना कप्तान बदल दिया है। चलिए आपको बताते हैं अब किस खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मेरे नाम पर अगर…’, लगातार ट्रोल होने के बीच हार्दिक पांड्या का पुराना बयान हुआ वायरल
WC 2023 के बाद बदला था कप्तान
पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी को करारा झटका दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की हार के बाद बाबर आजम को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। फैंस बाबर को ही पाकिस्तान की हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इस बीच बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच भी विवाद की खबर सामने आने लगी थी। पाकिस्तानी फैंस ही मांग कर रहे थे कि बाबर से कप्तानी लेकर शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया जाए। इस बीच बाबर ने खुद ही कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद शाहीन अफरीदी को नया कप्तान चुना गया था। लेकिन अब एक बार फिर से बाबर आजम को कप्तान बना दिया गया है। पीसीबी ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीन कर बाबर आजम को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर यह पाकिस्तान का फैसला सही साबित होता है या गलत।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: भारत को मिला अपना ‘शोएब अख्तर’, जानें कौन हैं मयंक यादव, जिन्होंने 156 की रफ्तार से फेंकी गेंद
बाबर आजम का कप्तानी में कैसा है रिकॉर्ड
बता दें कि बाबर आजम पाकिस्तान के लिए कप्तानी करते हुए अपनी छाप छोड़ चुके थे। यही कारण है कि पीसीबी ने उन्हें दोबारा कप्तान बना दिया है। बाबर ने पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, इनमें से 10 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बाबर ने 42 वनडे मैचों में कप्तानी की थी, इनमें से 26 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बाबर ने पाकिस्तान के लिए 71 टी20 मुकाबले में कप्तानी की है, जिनमें से 42 मैचों में जीत मिली है, जबकि 23 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ये आंकड़ें साफ तौर पर दर्शा रहे हैं कि बाबर आजम ही पाकिस्तान के कप्तान बनने के हकदार हैं, इसी कारण से टी20 विश्व कप से पहले पीसीबी ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी लेकर फिर से बाबर को कप्तान बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs PBKS: लखनऊ की जीत से पूरी तरह बदली प्वाइंट्स टेबल, RCB समेत 5 टीमों को दिया झटका
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
25 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
41 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines