Babar Azam: एक सीरीज के बाद ही कटा शाहीन का पत्ता! कप्तानी में बाबर आजम की हो सकती वापसी

Shaheen Shah Afridi, Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लेकर कप्तानी तक में बड़े बदलाव किए गए।

Shaheen Shah Afridi Babar Azam

बाबर आजम की कप्तानी में हो सकती है वापसी। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Shaheen Shah Afridi, Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लेकर कप्तानी तक में बड़े बदलाव किए गए। बाबर आजम की व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) की कप्तानी से छुट्टी हुई। ऐसे में उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। इसके बाद तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टी20 इंटरनेशनल और शान मसूद को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। अब एक सीरीज के बाद ही खबर आ रही है कि शाहीन शान अफरीदी को टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

PCB चेयरमैन ने की मुलाकात

बाबर को एक बार फिर पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी ऑफर की गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की इस हफ्ते बाबर आजम से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने बाबर को कप्तान बनने की पेशकश की थी। हालांकि बाबर ने अभी तक कप्तानी के ऑफर को स्वीकार नहीं किया है। खबरों के मानें तो बाबर ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उन्हें सभी फॉर्मेट की कप्तानी दी जाएगी तभी वह वापसी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने बुरी तरह रौंदा था

शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान इस सीरीज में सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत सकी थी। न्यूजीलैंड ने पहला टी20 46 रन से, दूसरा 21 रन से, तीसरा 45 रन से और चौथा 7 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का आखिरी टी20 पाकिस्तान ने 42 रन से जीता था। पाकिस्तान सुपर लीग में शाहीन लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करते नजर आए थे। इस दौरान भी वह फ्लॉप साबित हुए थे। उनकी टीम 10 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ