T20 World cup 2024 Namibia Squad: नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी गेरहार्ड इरास्मस करेंगे। खास बात यह है कि 16 सदस्यीय टीम में जान निकोल लॉफ्टी-ईटन को जगह नहीं मिली है।
निकोल ने फरवरी में नेपाल के खिलाफ सबसे तेज टी20 शतक का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक ठोक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, निकाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है। जिसकी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
बोर्ड ने साधी चुप्पी
निकोल को मार्च में घाना में नामीबिया की टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद उन्हें अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए वापस भेज दिया गया। हालांकि उनके मामले पर नामीबिया क्रिकेट ने चुप्पी साध रखी है।
आपको बता दें कि पिछली बार नामीबिया ने वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। नामीबिया की मजबूत टीम ने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका को हरा दिया था। उन्हें टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर में अपराजित रहने के कारण इस संस्करण के लिए क्वालीफाई किया था। क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह
टीम में तेज गेंदबाज डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन और युवा तेज गेंदबाज जैक ब्रासेल को जगह मिली है। उन्होंने U19 क्रिकेट विश्व कप में भाग लिया था। उन्हें सीनियर टीम में प्रमोशन दिया गया है। नामीबिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में है। नामीबिया की टीम 2 जून को बारबाडोस में पहले मैच में ओमान से खेलेगी। उसके बाद टीम के मैच स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होंगे।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली को किस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी, सौरव गांगुली ने दिया सुझाव
खास बात यह है कि आईसीसी की ओर से 15 खिलाड़ियों वाली टीम चुनने के लिए कहा जाता है, लेकिन नामीबिया ने 16 खिलाड़ियों वाली टीम चुनी है। नामीबिया की ओर से वेस्टइंडीज में होने वाले चार अभ्यास मैचों के लिए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई गई है।
2024 टी20 विश्व कप के लिए नामीबिया की टीम:
गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, माइकल वैन लिंगेन, डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, टैंगेनी लुंगामेनी, निको डेविन, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, जेपी कोट्ज, डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मालन क्रूगर, पीडी ब्लिगनॉट
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: श्रीलंका टीम का ऐलान, वानिंदु हसरंगा को सौंपी गई कमान
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका के वीडियो पर किया रिएक्ट, बोले- आपने लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines