Mohammed Shami T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्ट इंडीज में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। जहां वे वार्मअप मैच खेलती नजर आ रही हैं। टी-20 विश्व कप में पहली बार 20 टीमें रखी गई हैं। जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 5 टीमें रहेंगी। ये टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। यानी हर टीम को राउंड-1 में 4 मुकाबले खेलने होंगे। इसके बाद हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। ये 8 टीमें कौनसी हो सकती हैं, इसे लेकर कई भविष्यवाणियां सामने आई हैं। स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सुपर-8 को लेकर भविष्यवाणी की है।
अफगानिस्तान से बेहतर न्यूजीलैंड
मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का प्रिव्यू किया। उन्होंने इस दौरान ग्रुप A से भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B से ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड, ग्रुप C से न्यूजीलैंड-वेस्ट इंडीज और ग्रुप D से साउथ अफ्रीका-श्रीलंका को चुना है। हालांकि कई एक्सपर्ट्स ने अफगानिस्तान को सुपर-8 और सेमीफाइनल का दावेदार बताया है, लेकिन शमी ने उन्हें इस दावेदारी से बाहर रखा। शमी ने कहा कि मेरे हिसाब से अफगानिस्तान भी कम नहीं है, लेकिन मुझे उससे बेहतर न्यूजीलैंड लगी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड तक, सुपर-8 में इन देशों से भिड़ेगी भारतीय टीम
कौनसे ग्रुप में कौनसी टीमें
ग्रुप-ए में भारत पाकिस्तान के साथ ही कनाडा, आयरलैंड और यूएसए हैं। जबकि ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा और वेस्ट इंडीज को शामिल किया गया है। ग्रुप-बी में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड की टीमों को रखा गया है। आपको बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर हुए थे। वेस्ट इंडीज की टीम को स्कॉटलैंड ने हराकर बाहर कर दिया था।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: USA में टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, मुंबई में अनुष्का शर्मा के साथ डिनर डेट पर विराट कोहली
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं मोहम्मद शमी
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद शमी इन दिनों चोट से रिकवर हो रहे हैं। उन्हें चोट की वजह से वर्ल्ड कप से चूकना पड़ा है। शमी ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा- मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम चैंपियन बने। प्लेयर अपनी फिटनेस और रिकवरी का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें: T20 WC के बाद भी नहीं थमेगा रोमांच, देखें भारतीय टीम का 2025 तक का पूरा शेड्यूल!
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 min agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
51 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines