T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान को लगा करारा झटका, 2 घातक खिलाड़ी हुए चोटिल

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले करारा झटका लगा है। पाकिस्तान के 2 बड़े खिलाड़ी विश्व कप से पहले चोटिल हो गए हैं। दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।

T20 World Cup 2024 Mohammad Rizwan Mohammad Irfan injured PAK vs NZ

पाकिस्तान टीम।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान टीम को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान के 2 घातक खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जून महीने में विश्व कप का आगाज होने वाला है, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप के लिए चुने जाते हैं या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। पाकिस्तान कभी भी विश्व कप के लिए अपना स्क्वाड जारी कर सकता है, लेकिन इस बीच दो खिलाड़ियों के चोटिल होने से, स्क्वाड में भी बदलाव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दो खिलाड़ी विश्व कप से पहले हुए चोटिल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। सीरीज के 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से एक मैच रद्द हो गया था, जबकि एक मैच पाकिस्तान जीता है और एक मैच न्यूजीलैंड जीता है। तीसरे मुकाबले में ही पाकिस्तान के दो घातक खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद इरफान चोटिल हो गए। शुरुआत में तो ऐसा लग रहा था कि चोट मामूली है और दोनों खिलाड़ी इससे उबर जाएंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों को सीरीज के बाकी बचे 2 मुकाबले से बाहर कर दिया गया है, इससे साफ है कि रिजवान और इरफान की चोट बेहद ही गंभीर है।

विज्ञापन

पीसीबी जल्द ही कर सकता है स्क्वाड जारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दोनों मुकाबले से बाहर होने के बाद फैंस को यह डर सताने लगा है कि कहीं दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप से भी बाहर ना हो जाए। अगर ऐसा होता है, तो पाकिस्तान टीम के साथ-साथ उनके करोड़ों फैंस को भी करारा झटका लगेगा। पीसीबी कभी भी विश्व कप के लिए स्क्वाड जारी कर सकता है। पीसीबी खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर स्क्वाड जारी करने वाला है, ऐसे में अगर रिजवान और इरफान जल्दी ठीक नहीं होते हैं, तो दोनों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ