Mohammad Hafeez Pakistan Cricket: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। शुक्रवार को यूएसए-आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद पाकिस्तान समेत कनाडा और आयरलैंड का सफर खत्म हो गया। अब ये टीमें 4 अंकों के साथ भी सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं कर सकेंगी क्योंकि यूएसए ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है। पाकिस्तान टीम के इस बार शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम समेत कई खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं।
मोहम्मद हफीज भड़के
कई पूर्व दिग्गज पाकिस्तान के खिलाड़ियों की आलोचना भी कर चुके हैं। इसके बावजूद फैंस को उम्मीद थी कि पिछले वर्ल्ड कप की तरह पाकिस्तान की टीम चमत्कार के साथ आगे का सफर तय करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम के इस तरह बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज भड़क गए हैं। उन्होंने एक्स पर पाकिस्तान टीम को आड़े हाथों लेकर तंज किया।
कुर्बानी के जानवर…
हफीज ने लिखा- कुर्बानी के जानवर हाजिर हों। इसके साथ ही उन्होंने बकरे के इमोजी लगाकर #पाकिस्तानक्रिकेट का इस्तेमाल किया। हफीज का ये तंज ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (G.O.A.T) माने जाने वाले खिलाड़ी कप्तान बाबर आजम समेत कई खिलाड़ियों पर था। इसे पाकिस्तान क्रिकेट के अधिकारियों पर भी तंज माना जा रहा है। वहीं हफीज ने एक और पोस्ट कर पाकिस्तान क्रिकेट को आड़े हाथों लेने की कोशिश की। उन्होंने लिखा- पाकिस्तान क्रिकेट की दुविधा…उच्च अधिकारी जिम्मेदारी नहीं, श्रेय लेते हैं।
USA और भारत से हार गई थी पाकिस्तान की टीम
आपको बता दें कि इस बार पाकिस्तान की टीम को पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही यूएसए और भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कनाडा के खिलाफ मुकाबले में उसने 7 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन ये अब उसके किसी काम की नहीं रह गई है।
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: बारिश रुकने के बावजूद क्यों नहीं हुआ मैच? जानिए क्या कहता है खेल का नियम
मोहम्मद हफीज ने 2022 में लिया था संन्यास
मोहम्मद हफीज के करियर की बात की जाए तो वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें टेस्ट में उन्होंने 3652, वनडे में 6614 और टी-20 में 2514 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट में 53, वनडे में 139 और टी-20 इंटरनेशनल में 61 विकेट चटकाए। हफीज ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2021 में खेला था। हफीज ने 3 जनवरी 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह यूएस मास्टर्स जैसी लीग में खेलते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप के बीच स्टार खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, घर में गूंजी किलकारी
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines