3 गर्लफ्रेंड, 3 बच्चे, किसी से शादी नहीं, बेहद दिलचस्प है अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच की पर्सनल लाइफ

T20 World Cup 2024: ड्वेन ब्रावो की कोचिंग में अफगानिस्तान के गेंदबाजों में काफी ज्यादा बदलाव आया है। टीम के तेज गेंदबाज भी अब वर्ल्ड क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की दम पर अफगानिस्तान ने पहली बार टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Munawar Faruqui (81)
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान की बोलिंग इस टूर्नामेंट में बेहद शानदार रही है। स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के इस प्रदर्शन का श्रेय गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो को मिल रहा है। ड्वेन ब्रावो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी एक नहीं बल्कि तीन गर्लफ्रेंड हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं।

दीपक चाहर ने किया था खुलासा

विज्ञापन

ब्रावो को लेकर दीपक चाहर ने एक टीवी शो के दौरान बताया कि ड्रवेन ब्रावो की तीन गर्लफ्रेंड हैं। इसके अलावा उनके तीन बच्चे भी हैं। उनकी शादी किसी से भी नहीं हुई है। ये वहां का कल्चर है। वो हर साल आईपीएल में एक नई गर्लफ्रेंड के साथ आते हैं।

यहां जानें ब्रावो की गर्लफ्रेंड्स के बारे में

ड्वेन ब्रावो की पहली गर्लफ्रेंड रेगिना रेमजित है। रेगिना रेमजित एंटरप्रेन्योर हैं और मिस बार्बाडोस रह चुकी हैं। वो 2013 में मिस वर्ल्‍ड की कंटेस्‍टेंट थी। उनका 11 स्‍ट्रीट बुटिक है। वो लंबे समय से ब्रावो को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो की दूसरी गर्लफ्रेंड जोसना खिता गोंजाल्वेस हैं। वो शेफ हैं। वो खाने पीने की रेसिपी को लेकर लिखती रहती हैं। इसके अलावा फूड ब्लोगिंग करती रहती हैं और फूड मैगजीन के लिए लिखती हैं। ड्वेन ब्रावो ने अभी तक अपनी तीसरी गर्ल फ्रेंड के बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो के दो बेटे हैं। उनका नाम ड्वेन ब्रावो जूनियर और ड्वेड ब्रावो है. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम ड्वेंसी ब्रावो है। ब्रावो अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अभी तक ब्रावो ने ये नहीं बताया है कि किस गर्लफ्रेंड से कौन सा बच्चा है। बता दें कि ड्वेन ब्रावो टी 20 फॉर्मेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक है। ब्रावो ने टी 20 में 625 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वो कर बार आईपीएल की ट्रॉफी और दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ