NZ Vs AFG: केन विलियमसन ने बताया हार कारण, मैच से पहले नहीं मिला पूरा समय

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG: न्यूजीलैंड को अपने पहले टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मैच के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने हार का कारण बताया है।

NZ Vs AFG Kane Williamson

NZ Vs AFG Kane Williamson

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG: विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही है। मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अफगानिस्तान से मिली हार का कारण भी बताया। विलियमसन का मानना है कि उनको अभ्यास के लिए उतना समय नहीं मिला है।

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले विलियमसन

पहले मैच में मिली हार के बाद केन विलियमसन ने बताया कि मैच अभ्यास की कमी के कारण खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ी है। हालांकि अब इसको भुलाकर हमें आगे की चुनौती से निपटने के लिए बढना होगा। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए हमें साझेदारी की जरूरत थी लेकिन उनकी कसी हुई गेंदबाजी के सामने ये लक्ष्य मुश्किल हो गया। हमारी फील्डिंग भी खराब रही, पहले 10 ओवरों में हमारे पास मौके थे लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा पाए। अब हम इसको भुलाकर अगले मैच में शानदार वापसी की कोशिश करेंगे। अफगानिस्तान को बहुत बधाई, जिस तरह से उन्होंने हमें हराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कीवी बल्लेबाजों ने किया बेहद निराश

इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अपने खराब प्रदर्शन ने टीम को काफी निराश किया। कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका। 9 बल्लेबाज दहाई की आंकड़ा तक नहीं छू पाए तो दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते कीवी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ