T20 WC 2024: AFG की जीत से साफ हुआ सुपर-8 का समीकरण, इन 6 टीमों के नाम लगभग तय! 2 के लिए लड़ाई

T20 World Cup 2024 Super 8 Calculation: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप की अंकतालिका में खेल कर दिया है। कीवी टीम की हार के बाद सुपर-8 की 6 टीमों का नाम लगभग तय होता दिख रहा है, जबकि 2 पोजीशन के लिए रेस जारी है।

T20 Word Cup 2024 AFG vs NZ Big Upset Super 8 New Equation

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड।

T20 World Cup 2024 Super 8 Calculation: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान गजब का खेल दिखा रही है। अफगानिस्तान ने इस मैच में कीवी टीम को सिर्फ 75 रनों पर ऑल आउट कर 84 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली है। अफगानिस्तान की जीत से सुपर 8 का समीकरण भी बदल गया है। अब 6 ऐसी टीमें हैं, जो सुपर 8 के लिए आसानी से क्वालीफाई करती दिख रही है, जबकि 2 सीटों के लिए रेस जारी है। चलिए बताते हैं कौन सी हैं ये 6 टीमें।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये 3 टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई

ग्रुप ए से भारतीय टीम तो सुपर 8 के लिए पहुंचेगी ही, इसके अलावा क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम अमेरिका हो सकती है। अमेरिका इस विश्व कप अभी तक 2 मुकाबले खेल चुकी है और दोनों मैचों में यूएसए को जीत मिली है। ऐसे में ग्रुप ए से भारत और अमेरिका सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करती दिख रही है। अमेरिका ग्रुप ए की अंकतालिका में फिलहाल 2 मैचों में से 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है, इसके अलावा भारतीय टीम भी पहले मैच में जीत के साथ अभियान का आगाज कर चुकी है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मैच खेला जाएगा। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया की टीम तो आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने इस सीजन अभी एक मैच खेला है, जिसमें कंगारू टीम को जीत मिली है। लेकिन दूसरी टीम अभी तक तय नहीं हो पाई है। इस ग्रुप में दूसरी बड़ी टीम इंग्लैंड है, लेकिन इंग्लैंड का पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NZ Vs AFG: इस एक गलती के कारण कीवी टीम को मिली हार, क्या विलियमसन से हो गई बड़ी चूक?

विज्ञापन

2 पोजीशन के लिए भयंकर रेस जारी

ग्रुप सी से अफगानिस्तान तो आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी। अफगानिस्तान ने ना सिर्फ कीवी टीम को हराया है, बल्कि अपना नेट रन रेट भी सबसे शानदार कर लिया है। अफगानिस्तान ने इस सीजन अभी तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में अफगानिस्तान आसानी से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी क्वालीफाई करने वाली टीम वेस्टइंडीज हो सकती है। वेस्टइंडीज ने अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें जीत मिली थी। इसके अलावा ग्रुप डी से भी साउथ अफ्रीका का नाम क्वालीफिकेशन के लिए लगभग तय हो गया है। इस ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम नीदरलैंड बनेगी या बांग्लादेश यह अभी कहना मुश्किल है, क्योंकि दोनों टीमें एक-एक मैच जीती है। ऐसे में जिन 6 टीमों का नाम सुपर-8 के लिए तो लगभग तय हो गया है, उनमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ