NZ Vs AFG: इस एक गलती के कारण कीवी टीम को मिली हार, क्या विलियमसन से हो गई बड़ी चूक?

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG: अफगानिस्तान के हाथों 84 रन से हारकर न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप में बड़े उलटफेर का शिकार हो गई है। जिसके बाद अब कप्तान केन विलियमसन के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG

T20 World Cup 2024 NZ Vs AFG: टी20 विश्व कप में आज 14वां मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रनों से जीत लिया। अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम के 9 बल्लेबाज दहाई की आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। वहीं अब न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि प्लेइंग इलेवन में एक नहीं बल्कि 4 खतरनाक खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। जिसके चलते फैंस का मानना है कि कीवी टीम अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने धराशाही हो गई।

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी को नहीं दिया मौका

इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से फिन ऐलन और ड्वेन कॉन्वे ने पारी की शुरुआत की। क्योंकि रचिन रविंद्र को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया गया। अब कप्तान केन विलियमसन के इस फैसले पर काफी सवाल उठ रहे हैं। अफगानिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी भी फ्लॉप साबित हुई। अब सोशल मीडिया पर रचिन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रचिन के अलावा टिम साउथी, ईश सोढ़ी और नीशम को भी टीम में नहीं चुना गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले साउथी-सोढ़ी के साथ-साथ नीशम और बेहतरीन ओपनर रचिन को खेल से बाहर रखा गया। पिछले कुछ समय में हमारे टी20 विश्वकप अभियान की सबसे खराब शुरुआत।

विज्ञापन

महज 75 रन पर ढेर हुई कीवी टीम

इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में महज 75 रनों पर ही ढेर हो गई थी। कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। इसके अलावा 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए तो 2 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। अफगानिस्तान की तरफ से शतरनाक गेंदबाजी करते हुए राशिद खान और फजहलक फारूकी ने 4-4 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ