T20 World Cup 2024 का श्रीगणेश होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है। 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहले मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। टूर्नामेंट के अब तक 8 सीजन खेले जा चुके हैं। इस दौरान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम सिर्फ 1 बार ही ट्रॉफी उठा पाई है। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है।
धोनी की कप्तानी में जीता था खिताब
टी20 विश्व कप 2007 में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवा टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। निर्णायक मैच में इरफान पठान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान टीम 152 रन पर ही सिमट गई थी।
टी20 विश्व कप 2009 में प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2009 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था और टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। टी20 विश्व कप 2010 में भी टीम इंडिया कोई खास कारनामा नहीं कर पाई थी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। टी20 विश्व कप 2012 में भारतीय टीम सुपर-8 तक ही पहुंच पाई थी। सुपर-8 में मैन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी।
टी20 विश्व कप 2014 में फाइनल में पहुंची
टी20 विश्व कप 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी। टी20 विश्व कप 2016 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को 7 विकेट से पटखनी दी थी। इसके साथ ही भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था। कोरोना वायरस के बीच यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप 2021 का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सुपर-12 तक ही पहुंच सकी। टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया।
ये भी पढ़ें: ग्राउंड्समैन पर बुरी तरह भड़के शाकिब अल हसन, मारने के लिए दौड़े; वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, हेड कोच ने मिशेल मार्श की चोट पर दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines