IPL 2024 Deep Dasgupta Warned Rohit Sharma IPL 2025 Mega Auction

IPL 2024 के बीच रोहित शर्मा को मिली बड़ी चेतावनी, खराब प्रदर्शन पर पूर्व दिग्गज का बयान

Former Cricketer Warned Rohit Sharma: रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। रोहित ने इस सीजन भले ही एक शतक जड़े हैं, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला नहीं चल रहा है। इसको लेकर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने रोहित को चेतावनी दे दी है।

Former Cricketer Warned Rohit Sharma: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। रोहित आखिरी 5 मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए तो बुरी खबर है ही, इसके साथ टीम इंडिया के लिए भी बुरी खबर है। 1 जून से विश्व कप का आगाज होने वाला है, इससे पहले फैंस की चाहत है कि रोहित शर्मा अपने फॉर्म में वापस आ जाएं। मुंबई इंडियंस को 2 और मुकाबले खेलने हैं, अगर रोहित इन दोनों मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, यह चिंता की विषय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व दिग्गज ने रोहित को लेकर क्या कहा

बता दें कि रोहित शर्मा को भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और वर्तमान के कमेंटेटर दीपदास गुप्ता ने दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के पास फॉर्म में वापस आने के लिए 2 मुकाबले बचे हैं अगर वह इन 2 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रोहित की मुश्किलें बढ़ने वाली है। रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अगर रोहित का फॉर्म अच्छा नहीं रहा, तो कोई भी टीम रोहित पर बड़ी बोली नहीं लगाना चाहेगी।

इस वीडियो में देखें पूरी बयान…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ