T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है। 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबाजी संयुक्त रूप से अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। विश्व कप में 20 टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस दिन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है, आइए जानते हैं।
USA में T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
अमेरिका में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अमेरिका में 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 49 की औसत व 153.12 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी ठोकी हैं। USA में उनका सर्वाधिक स्कोर 67 रन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल, तीसरे पर यशस्वी जायसवाल, चौथे पर शुभमन गिल और 5वें पर सूर्यकुमार यादव हैं।
रोहित शर्मा: 196 रन
केएल राहुल: 110 रन
यशस्वी जायसवाल: 89 रन
शुभमन गिल: 86 रन
सूर्यकुमार यादव: 85 रन
USA में T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय
अर्शदीप सिंह: 7 विकेट
अक्षर पटेल: 6 विकेट
रवि बिश्नोई: 6 विकेट
कुलदीप यादव: 5 विकेट
जसप्रीत बुमराह: 4 विकेट
वेस्टइंडीज में T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
वेस्टइंडीज में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव, तीसरे पर रोहित शर्मा, चौथे पर ऋषभ पंत और तिलक वर्मा हैं। स्काई ने 6 मैच की 6 पारियों में 216 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 36.00 की और स्ट्राइक रेट 161.19 की रही है।
सुरेश रैना: 221 रन
सूर्यकुमार यादव: 216 रन
रोहित शर्मा: 185 रन
ऋषभ पंत: 174 रन
तिलक वर्मा: 139 रन
वेस्टइंडीज में T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय
आशीष नेहरा: 10 विकेट
अर्शदीप सिंह: 7 विकेट
हार्दिक पांड्या: 6 विकेट
कुलदीप यादव: 5 विकेट
रविचंद्रन अश्विन: 4 विकेट
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें किस ग्रुप में भारतीय टीम
ये भी पढ़ें: 4 करोड़ का Paris Olympics 2024 का टिकट, जानें कहां से और कैसे खरीदें?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines