---विज्ञापन---

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें किस ग्रुप में भारतीय टीम

Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2024 को लेकर ग्रुप और फिक्स्चर को जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश के हाथों में है।

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 को लेकर आज आईसीसी ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टी20 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश कर रहा है। इस टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम को रखा गया है। इसके अलावा ग्रुप बी में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों को रखा गया है।

---विज्ञापन---

3 अक्टूबर को होगा आगाज

3 अक्टूबर को महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ढाका में खेला जाएगा। अपने-अपने ग्रुप में सभी टीमें 4-4 मुकाबले खेलने वाली है। 20 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, क्वालीफायर 1।

---विज्ञापन---

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, क्वालीफायर 2।

---विज्ञापन---

विश्व कप में टीम इंडिया के मैचो का शेड्यूल

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। इसके बाद टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा। इसके बाद बारतीय टीम का मुकाबला 9 अक्टूबर को क्वालीफायर 1 के साथ होगा। वहीं 13 अक्टूबर को टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हेनरिक क्लासेन को भीड़ ने घेरा, भड़क गया सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाज Viral Video

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: Playing 11 के लिए टीम इंडिया को मिला बुमराह का जोड़ीदार, इस खिलाड़ी का काट सकता है पत्ता

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी विश्व कप, लिस्ट में धाकड़ खिलाड़ी शामिल

First published on: May 05, 2024 02:07 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola