IPL 2024: रोहित शर्मा ने इंजरी पर खत्म किया सस्पेंस, हिटमैन ने दिखाए तेवर
IPL 2024 Rohit Sharma Injury: रोहित शर्मा की इंजरी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। हालांकि अब इन चिंताओं को खत्म करने की कोशिश की गई है।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2024 Rohit Sharma Injury: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हैं। दरअसल, वे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। उन्होंने फील्डिंग भी नहीं की। इसके बाद पीयूष चावला ने बताया था कि उन्हें पीठ में थोड़ी जकड़न है। इसलिए वर्ल्ड कप से पहले फैंस को भी चिंता सताने लगी।
हालांकि अब खुद रोहित शर्मा ने सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की है। हिटमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी बल्लेबाजी के तेवर दिखाते नजर आए। रोहित नेट्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- नेट सेट गो…
बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस 11 में से 8 मुकाबले हारने के बाद 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के पास सिर्फ 6 अंक हैं। एमआई ने लगातार चार मुकाबले हारे हैं। देखना होगा कि टीम का अब क्या हश्र होता है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: