T20 World Cup 2024 Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान का मैच अब से कुछ ही घंटों के बाद शुरू होने जा रहा है। इस मैच के इंतजार में बैठे क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। भारत के प्रशंसक सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की मजबूती और पाकिस्तानी टीम की कमजोरी पर अपने विचार रख रहे हैं। ऐसे में कई यूजर पाकिस्तानी फैंस से चुटकी भी लेते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट फैंस के साथ अब पाकिस्तानी फैंस से चुटकी लेने वालों में जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां भी शामिल हो गई हैं। अगर आपने इन कंपनियों के वायरल पोस्ट नहीं देखे हैं तो आइये हम आपको बताते हैं कि इन्होंने पाकिस्तानी फैंस से किस तरह चुटकी ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘भारत जीता तो बिकिनी में शेयर करूंगी फोटोज’, धाकड़ क्रिकेटर की बहन के नाम से वायरल हो रहा वीडियो