IND vs IRE: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन...न्यूयॉर्क के मौसम पर आया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2024 India vs Ireland New York Weather: क्या आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश से धुल जाएगा? न्यूयॉर्क के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।

INDIA vs IRELAND Weather Update

INDIA vs IRELAND Weather Update

T20 World Cup 2024 India vs Ireland: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में बुधवार को शाम 8 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इससे पहले वार्मअप मैच में जीत दर्ज की थी। जिससे उसका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ है। अब टीम इंडिया आयरलैंड से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है, लेकिन इस बीच न्यूयॉर्क में मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क में घने बादल छा गए हैं। यहां तेज हवाएं भी चल रही हैं। यहां बादल और घने होने की संभावना है।

विज्ञापन

बारिश का खतरा 

इससे भारत-आयरलैंड के बीच होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। मौसम के अनुमान के अनुसार, न्यूयॉर्क में सुबह 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) तेज हवाओं के साथ  बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। इस तरह हो सकता है कि मैच में बारिश व्यवधान डाले और इसे पूरा कराने में दिक्कत आए। इससे पहले भी विश्व कप के कुछ मैचों में बारिश पड़ चुकी है।

विज्ञापन

अगर बारिश आई तो क्या होगा? 

अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो इसे पूरा कराए जाने की संभावनाएं देखी जाएंगी। हो सकता है कि मैच को 5-5 ओवर का कर दिया जाए। या फिर कोई टीम पहले बल्लेबाजी कर चुकी होगी, तो डीएलएस के आधार पर दूसरी टीम को टार्गेट दिया जा सकता है। फिर भी मैच पूरा कराने की कोई संभावना दिखाई नहीं देती तो मैच को रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। यानी टीम इंडिया और आयरलैंड को एक-एक अंक से ही संतोष करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज और सुपर-8 चरण के दौरान रिजर्व डे का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। रिजर्व डे सिर्फ पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही है। दूसरे सेमीफाइनल में भी रिजर्व डे नहीं होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच दिख सकती है कड़ी टक्कर 

अगर न्यूयॉर्क में मैच होता है तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया ने अपने 5 लेटेस्ट टी-20 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है। वहीं आयरलैंड भी कम नहीं है। उसने भी अपने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

विज्ञापन

हालांकि आयरलैंड की चुनौती बड़ी है क्योंकि टीम इंडिया के सामने उसका कोई दांव नहीं चलता। भारत-आयरलैंड के बीच हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें से टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ