5 Indian Wicket Keeper in Race For WC 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम अपनी कमर कस चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने के अंतिम में या फिर अगले महीने के पहले सप्ताह में बीसीसीआई भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। लेकिन बीसीसीआई के लिए यह फैसला इतना आसान नहीं होगा। टीम में विकेटकीपर के तौर पर विश्व कप के लिए किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, इसकी रेस लगी हुई है। टीम इंडिया के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 5 ऑप्शन है, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इन 5 खिलाड़ियों में किस खिलाड़ी को टीम में जगह मिल सकती है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये 5 खिलाड़ी और इनमें से किसका पलड़ा विश्व कप खेलने के लिए सबसे भारी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 पर 5 बड़ी अपडेट आई! क्या विराट कोहली खेलेंगे विश्व कप, यहां पढ़ें तमाम जानकारी
इन 3 खिलाड़ियों को मिल सका है मौका
इस लिस्ट में आने वाले पहले खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ईशान किशन हैं। बीसीसीआई ने ईशान का कॉन्ट्रैक्ट भले ही कैंसिल कर दिया है, लेकिन फिर भी वह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल होने की रेस में दौड़ रहे हैं। इसका कारण है ईशान की तूफानी बल्लेबाजी। इस आईपीएल सीजन ईशान ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें 170 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ऐसे में वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। संजू का बल्ला इस आईपीएल सीजन खूब आग उगल रहा है। संजू ने भी इस आईपीएल सीजन अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 150 की स्ट्राइक रेट से 178 रन निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: आईपीएल 2024 से मिले 3 स्टार! कौन होंगे भारत के अंतिम-15? देखें संभावित स्क्वाड
RR के ये खिलाड़ी भी हैं रेस में
भारत के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऑप्शन में तीसरे खिलाड़ी ध्रुव जुरेल हैं। ध्रुव जुरेल भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था। इस दौरान ध्रुव का बल्ला खूब गरजा था। ऐसे में वह भी भारतीय टीम में शामिल होने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। चौथे खिलाड़ी केएल राहुल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल भी इस रेस में लगे हैं। आईपीएल के आगाज से पहले किसी ने ऐसा नहीं सोचा होगा कि राहुल की जगह भारतीय टीम में पक्की नहीं है। लेकिन आईपीएल में केएल राहुल के बल्ले से कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 128 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं। ऐसे में राहुल भी इस रेस में शामिल हैं कि उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जाएगा या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 बीच में ही छोड़ सकते हैं ये 6 खिलाड़ी! WC की तैयारियों में लगा देंगे जान
सबसे बड़ा दावेदार कौन है
पांचवें खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के पास दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का ऑप्शन है। पंत इस आईपीएल सीजन खूब कमाल दिखा रहे हैं। अपने एक्सीडेंट के बाद पंत लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। पंत इस आईपीएल सीजन अभी तक खेले गए 5 मैचों में 154 की शानदार स्ट्राइक रेट से 153 रन बना चुके हैं। ऐसे में पंत इस जगह के लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। टी20 विश्व कप में पंत की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत को स्क्वाड में शामिल किया सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारतीय टीम से इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! IPL में कटा रहे हैं नाक
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines