Team India Probable 15 Players Squad for T20 World Cup 2024 IPL 2024

T20 WC 2024: आईपीएल 2024 से मिले 3 स्टार! कौन होंगे भारत के अंतिम-15? देखें संभावित स्क्वाड

Team India Probable 15 Players Squad: आईपीएल 2024 के बीच भारतीय टीम का विश्व कप का स्क्वाड कभी भी जारी किया जा सकता है। इस स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है, जो पहली बार विश्व कप खेलते दिखेंगे। यहां देखें कौन हो सकते हैं भारतीय टीम के अंतिम 15 खिलाड़ी।

Team India Probable 15 Players Squad: आईपीएल 2024 ने भारत के कई खिलाड़ियों को पहचान दिया है। कई ऐसे खिलाड़ी जिनकी प्रतिभा सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलने के कारण दब रही थी, अब वह दुनिया के सामने घातक खिलाड़ी के रूप में उबरकर सामने आए हैं। इस आईपीएल सीजन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम सेलेक्टर्स का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस महीने के आखिरी तक बीसीसीआई आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। ऐसे में सवाल है कि इस स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कैसा हो सकता है भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिल सकता है मौका

आपको बता दें कि भारत के पास ऑप्शन में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, सेलेक्टर जिन्हें पहली बार विश्व कप टीम का हिस्सा बना सकता है। ऐसे में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में 3 नए खिलाड़ी धूम मचाते दिख सकते हैं। इन 3 खिलाड़ियों में पहले खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 157 की रफ्तार से गेंद डालकर सभी को हैरान कर दिया। इस आईपीएल सीजन खिलाड़ी ने सिर्फ 3 ही मुकाबले खेले हैं, लेकिन यकीनन इन्हीं 3 मैचों में उन्होंने सेलेक्टर को प्रभावित कर लिया होगा। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। दूसरे खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी शिवम दुबे हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी को आईपीएल से पहले भारतीय टीम में भी खेलने का मौका मिला था। यहां भी उनका बल्ला जमकर गरज रहा था।

विज्ञापन

ये घातक खिलाड़ी भी हो सकते हैं स्क्वाड में शामिल

शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हुए खूब धूम मचा रहे हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर लिया जाएगा। इसके अलावा तीसरे खिलाड़ी के रूप में रिंकू सिंह को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। रिंकू तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कोलकाता के लिए खेलते हुए आखिरी ओवर में 30 रन चेज कर लिया था। रिंकू भी तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इस साल अभी तक खिलाड़ी के बल्ले से आतिशी पारी देखने को नहीं मिली है, लेकिन फिर भी उनके आंकड़े बताते हैं कि उन्हें विश्व कप टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय टीम का संभावित विश्व कप का स्क्वाड

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मयंक यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

विज्ञापन

5 जून- भारत बनाम आयरलैंड (न्यूयॉर्क)
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान (न्यू यॉर्क)
12 जून- भारत बनाम अमेरिका (न्यूयॉर्क)
15 जून- भारत बनाम कनाडा (फ्लोरिडा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ