T20 WC 2024: टीम इंडिया की जीत ने बदल दिया सेमीफाइनल का समीकरण, 2 टीमों पर मंडराया खतरा

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप में सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर 50 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के बाद सेमीफाइनल का समीकरण बदल गया है।

Team India IND vs BAN T20 WC

Team India

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को टीम इंडिया ने सुपर-8 स्टेज के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 50 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में 4 अंक और +2.425 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। जबकि दो टीमों पर खतरा मंडरा गया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का समीकरण बदल दिया है।

विज्ञापन

बांग्लादेश पर मंडराया खतरा 

भारतीय टीम जहां इस जीत के बाद टॉप पर है तो वहीं बांग्लादेश की टीम 2 मैचों में हार के बाद शून्य अंक और -2.489 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे उस पर बाहर होने का खतरा मंडरा गया है। बांग्लादेश का अगला मुकाबला 25 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है। अगर उसे इस मैच में हार मिलती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन, अगर बांग्लादेश को इसमें जीत मिलती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अपने दोनों मुकाबले हार जाएं।

विज्ञापन

अफगानिस्तान पर भी संकट 

वहीं एक मैच हार चुकी अफगानिस्तान पर भी खतरा मंडरा चुका है। अफगानिस्तान अगर अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करती है तो उसकी उम्मीदें थोड़ी जिंदा रह सकती हैं। अफगानिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले बचे हैं। जिनमें जीत दर्ज कर वह 4 अंकों तक पहुंच सकती है। फिलहाल अफगानिस्तान के पास एक मैच में हार के बाद -2.350 का नेट रन रेट है। ऐसे में अफगानिस्तान पर भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 2 में से 1 मैच जीतकर बना सकती है जगह

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद 2 अंक और +2.471 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए बैठी है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 23 जून और भारत के खिलाफ 24 जून को बचा है। ऐसे में वह दोनों मैच जीतकर 6 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन उसे किसी एक मुकाबले में हार मिलती है तो भी 4 अंक तक पहुंच सकती है। ग्रुप-1 से भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्थान पक्का माना जा रहा है। यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। देखना होगा कि ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल का क्या नतीजा निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ