T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की जीत ने बदला समीकरण, वर्ल्ड कप से बाहर हुईं 2 टीमें, 2 की सुपर 8 में एंट्री

T20 World Cup 2024 Australia Super 8: टी20 विश्व कप में 24 मैच खेले जा चुके हैं। जिसके बाद 2 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है तो वहीं दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है।

T20 World Cup 2024 Australia qualify Super 8

T20 World Cup 2024 Australia qualify Super 8

T20 World Cup 2024 Australia Super 8: टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को महज 5.4 ओवर में जीत लिया था, क्योंकि नामीबिया की टीम 72 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया था। अब सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली ऑस्ट्रेलिया दूसरी टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद अब नामीबिया भी सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

20 में से 2 टीमें बाहर

टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें खेल रही है। टूर्नामेंट के 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 24 मैचों के बाद 2 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है। सबसे पहले ओमान की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हुई थी। जिसके बाद अब नामीबिया सुपर-8 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।

विज्ञापन

2 टीमों ने किया क्वालीफाई

टी20 विश्व कप 2024 में साउथ अफ्रीका सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराकर क्वालीफाई किया था। अभी तक इस टूर्नामेंट में अफ्रीका ने अक भी मैच नहीं हारा है। तीनों मैचों जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका के फिलहाल 6 अंक है। वहीं अब नामीबिया की हराकर ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया नें भी अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में नामीबिया को महज 72 रनों पर ढेर कर दिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को महज 5.4 ओवर में हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस मैच को एकतरफा कर दिया था। एडम जैम्पा ने कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हेजलवुड और स्टोइनिस ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ