हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: फाइनल से पहले बारबाडोस में हुई भारी बारिश, क्या निकलेगा आज मैच का रिजल्ट?

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर भारी बारिश का साया मंडरा रहा है। मैच से पहले बारबाडोस में जमकर बारिश हुई हैं। बारिश के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SA

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: इस समय दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नजरे बारबाडोस के मौसम पर टिकी हैं। वजह है भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे बारबाडोस में खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। हालांकि फाइनल मैच में रिजर्व डे रखा गया है।

फाइनल से पहले बारबाडोस में बारिश

सोशल मीडिया पर काफी सारे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमे दावा किया जा रहा है कि फाइनल मैच से पहले रात के समय बारबाडोस में जमकर बारिश हुई है। इन वीडियो को देखकर अब फैंस की भी टेंशन बढ़ने लगी है। मैच के दौरान बारिश के वैसे भी 78 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं। आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए नए नियम भी लागू किए हैं। इस मैच को लेकर 190 एक्सट्रा मिनट रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने बताई अपनी रणनीति, कहा “ऐसे जीतेंगे”

विज्ञापन

कैसे निकलेगा मैच का रिजल्ट?

आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है। अगर बारिश के चलते मैच पूरा नहीं होता है तो कल यानी 30 जून को मैच पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: फाइनल में कोहली जड़ेंगे ‘विराट’ शतक…जीतेगा इंडिया, इंग्लैंड के दिग्गज का दावा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA Final: टीम इंडिया फाइनल में हारी तो क्या करेंगे रोहित शर्मा? पूर्व कप्तान ने दिया जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola