T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने फ्लॉप शो दिखाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी फेल रही। इसके बाद उम्मीद थी कि मिडल ऑर्डर के स्टार खिलाड़ी बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब होंगे, लेकिन उन्होंने भी निराश किया। आइए जानते हैं कि ये 3 खिलाड़ी कौन हैं और इनका प्रदर्शन कैसा है…
सूर्यकुमार यादव ने किया निराश
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का है। सूर्या इस मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 8 गेंदों में महज 7 रन बनाए। सूर्या को 12वें ओवर में हारिस रऊफ ने मोहम्मद आमिर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। सूर्या की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। वह आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वे वार्मअप मैच में 31 रन बनाकर आउट हो गए थे।
लगातार फ्लॉप हो रहे हैं शिवम दुबे
दूसरे खिलाड़ी हैं शिवम दुबे। उन्होंने इस मैच में 9 गेंदें खेलीं और महज 3 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड के खिलाफ उन्हें दो गेंदें मिलीं, जिसमें वह एक भी रन नहीं बना सके। शिवम दुबे वार्मअप मैच में भी फेल रहे थे। वह महज 14 रन बना सके। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए। दुबे को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था। टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से ही उनका बल्ला शांत रहा है। दुबे ने रिजवान का एक कैच भी छोड़ दिया। रोहित दुबे पर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
रवींद्र जडेजा ने बढ़ाई टेंशन
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। जडेजा 15वें ओवर में मोहम्मद आमिर की गेंद पर इमाद वसीम के हाथों कैच आउट हुए। जडेजा भी विश्व कप स्क्वाड का ऐलान होने के बाद से ही फेल चल रहे हैं। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर में एक भी विकेट नहीं लिया। बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप में भी वह विकेटलेस रहे थे। तीनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। जल्द ही टीम मैनेजमेंट और कप्तान इन पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 12 साल में पहली बार…विराट कोहली के साथ हुआ ऐसा, रोहित का प्लान फेल!
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भूला…रोहित शर्मा से टॉस के दौरान हुआ ब्लंडर, बाबर आजम की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: नासाउ की पिच में क्या है गड़बड़? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines