T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 9 जून को रोमांचक मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की। एक समय मैच में लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम मैच को आसानी से जीत लेगी। क्योंकि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 119 रन ही बना पाई थी। जिसके बाद पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी हुई थी। लेकिन रोहित शर्मा पिच का मिजाज भाप गए थे। जिसके बाद भारतीय कप्तान ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान टीम को एकजुट किया और खास रणनीति बनाई।
रोहित को था पूरा यकीन
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मैच में हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी। जब टीम को साझेदारी की जरूरत थी तब हम पिछड़ गए थे। पिछले मैच के मुकाबले इस बार पिच काफी अच्छी थी लेकिन हम पर्याप्त रन नहीं बना पाए। वहीं जब पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी चल रही थी तब हमने सभी को एक साथ बुलाया और कहा कि जब हमारे साथ ऐसा हो सकता है तो उनके साथ क्यों नहीं। जिसके बाद हमारे गेंदबाजों ने अपना पूरा योगदान दिया। जिस तरह से बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की वो काफी मजबूत होता जा रहा है। हमें पता था बुमराह क्या कर सकता है और उसने वो करके दिखाया। हम चाहते हैं आगे भी पूरे विश्व कप में वो ऐसा ही करता रहे।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: ट्रैक्टर बेचकर मैच देखने आया, हार के बाद हुआ शर्मिंदा; पाकिस्तानी फैन का Video Viral
टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
भारत और पाकिस्तान दोनों का ये दूसरा मैच था। जहां टीम इंडिया ने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं पाकिस्तान को अपने दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से लगभग बाहर मानी जा रही है। टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर ग्रुप ए में यूएसए को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला यूएसए से होगा।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गई पाकिस्तान?
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: पाकिस्तान पर ये एक ओवर पड़ गया भारी, बाबर सेना जीता मैच हारी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
11 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
31 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
55 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines