IND vs PAK: रोहित शर्मा के इन 4 फैसलों ने चौंकाया, बार-बार पूछे जाएंगे सवाल

IND vs PAK Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कई चौंकाने वाले फैसले लिए। जो कि टीम इंडिया को भारी पड़ते नजर आए।

Rohit Sharma IND vs PAK

Rohit Sharma IND vs PAK

IND vs PAK Rohit Sharma: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में मात दी। रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 रनों से मुकाबला जीता। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरू से बैकफुट पर रही। टीम ने 19 ओवर में महज 119 रन ही बनाए। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। अब भले ही टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिल गई हो, लेकिन फिर भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं कि वो क्या फैसले हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चौंकाया।

विज्ञापन

विराट कोहली ओपनिंग

विराट कोहली 12 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग के लिए आए। हालांकि वह फ्लॉप रहे। कोहली तीन गेंदों में महज 4 रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ अब तक विराट तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी के लिए आते रहे हैं। जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 70.28 के औसत से 492 रन बनाए हैं। विराट कोहली को कम से कम पाकिस्तान के खिलाफ उनके परफेक्ट बैटिंग ऑर्डर पर भेजा सकता था, लेकिन रोहित की उन्हें नंबर-2 पर रखने की ये जिद फेल रही।

विज्ञापन

नंबर 4 पर अक्षर 

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को नंबर-4 पर प्रमोट किया। हालांकि उनका ये एक्सपेरिमेंट भी फेल रहा। अक्षर 18 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 20 रन बनाकर आउट हुए। इस बल्लेबाजी क्रम पर सूर्यकुमार यादव आते हैं। उन्हें नंबर-5 पर भेजा गया। सूर्या भी इस मुकाबले में फेल रहे और 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के इस फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

कुलदीप यादव बाहर 

रोहित शर्मा ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इस मुकाबले से बाहर रखा। जबकि कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन है। उम्मीद की जा रही थी कि शिवम दुबे को आराम देकर कुलदीप यादव को लाया जा सकता है, लेकिन स्पिनर को बाहर कर रोहित ने चौंका दिया। कुलदीप ने 6 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

बुमराह ने तीसरे ओवर में की शुरुआत 

स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए। उन्हें इतनी देर बाद गेंदबाजी करते देख सब चौंक गए। बुमराह नई गेंद से असरदार साबित होते हैं। वह पहले ही ओवर से टीम इंडिया को सफलता दिला सकते थे, लेकिन रोहित के इस फैसले ने हैरान किया। खास बात यह है कि भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने ही दिलाई। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम का विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए। बुमराह ने 19वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट निकाला। बहरहाल, टीम इंडिया की इस जीत के बाद भी रोहित शर्मा कुछ सवालों के कटघरे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ