T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में आज 19वां मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ है। वहीं मैच देरी से शुरू हुआ और एक ओवर का खेल भी हुआ। इसके बाद फिर से बारिश आई और मैच को रोक दिया गया। एक ओवर में टीम इंडिया ने 8 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से ओवर की शुरुआत तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने की। रोहित ने अफरीदी के खिलाफ शानदार छक्का लगाया। इसके साथ ही रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
शाहीन के खिलाफ रोहित ने रचा इतिहास
एक बार फिर से मैच में टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। पहले ओवर की सभी गेंद कप्तान रोहित शर्मा ने खेली। इस ओवर में रोहित ने 8 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने एक शानदार छक्का भी लगाया। इसके साथ ही रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित अब वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहीन अफरीदी के खिलाफ उनके पहले ही ओवर में छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भूला…रोहित शर्मा से टॉस के दौरान हुआ ब्लंडर, बाबर आजम की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
बारिश डाल रही मैच में खलल
मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश का साया बताया जा रहा था जो देखने को भी मिला है। बारिश के चलते मैच का समय भी बदला गया। 8 बजे मैच शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते मैच 8:50 बजे शुरू हुआ। इसके बाद एक ओवर के बाद बारिश शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: नासाउ की पिच में क्या है गड़बड़? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें:- विराट-अनुष्का ने कैंसर से जूझ रही लड़की के लिए किया नेक काम, हर्षा भोगले ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
59 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines