IND Vs PAK: रोहित शर्मा ने लगाया ऐसा छक्का, शाहीन के खिलाफ बना दिया नया रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 19वां मुकाबला नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही ओवर में शाहीन के खिलाफ छक्का लगाकर रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK rohit sharma

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK rohit sharma

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में आज 19वां मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ है। वहीं मैच देरी से शुरू हुआ और एक ओवर का खेल भी हुआ। इसके बाद फिर से बारिश आई और मैच को रोक दिया गया। एक ओवर में टीम इंडिया ने 8 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से ओवर की शुरुआत तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने की। रोहित ने अफरीदी के खिलाफ शानदार छक्का लगाया। इसके साथ ही रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

शाहीन के खिलाफ रोहित ने रचा इतिहास

एक बार फिर से मैच में टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। पहले ओवर की सभी गेंद कप्तान रोहित शर्मा ने खेली। इस ओवर में रोहित ने 8 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने एक शानदार छक्का भी लगाया। इसके साथ ही रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित अब वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहीन अफरीदी के खिलाफ उनके पहले ही ओवर में छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बारिश डाल रही मैच में खलल

मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश का साया बताया जा रहा था जो देखने को भी मिला है। बारिश के चलते मैच का समय भी बदला गया। 8 बजे मैच शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते मैच 8:50 बजे शुरू हुआ। इसके बाद एक ओवर के बाद बारिश शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ