T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: अक्सर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती है तो मैदान पर गरमा-गरमी भी काफी होती है। दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी जोश में रहते हैं। ये गरमा-गरमी सिर्फ खिलाड़ियों में ही नहीं बल्कि दोनों देशों के फैंस में भी देखने मिलती है। वहीं रविवार को जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ अब इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी के दौरान एक थ्रो रिजवान की तरफ मारा, जो सीधे रिजवान को लगा था।
फैंस कर रहे काफी सवाल
पारी के दूसरे ओवर में जब मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे, तब उनके सामने मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर रिजवान ने शॉट खेला और गेंद सीधे सिराज के हाथ में आई। जिसको सिराज ने तेजी से रिजवान की तरफ थ्रो किया लेकिन ये सीधे रिजवान को लगी। हालांकि इसके बाद सिराज ने रिजवान का हालचाल जाना और उनकी तरफ इशारा भी किया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: PAK को सुपर-8 में ऐसे पहुंचा सकते हैं भारत और आयरलैंड, समझें नया समीकरण
अब मैच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करके फैंस भी तरह-तरह की बाते लिख रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा सिराज ने ये क्या कर दिया…भाई विकेट कहा है और सिराज कहा थ्रो कर रहा है ये तो ठीक नहीं है। रिजवान भाई जान को तो घायल कर दिया…
टीम इंडिया की खतरनाक गेंदबाजी
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में 119 रनों का बचाव किया। सभी गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: हार के बाद फूट-फूट कर रोया पाकिस्तानी खिलाड़ी, रोहित ने कराया चुप; देखें खास तस्वीरें
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: रोहित शर्मा को था यकीन, मैच के बीच खिलाड़ियों को इकट्ठा कर बनाई थी ये खास रणनीति
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines