IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव को पाकिस्तान के दिग्गज ने दी चुनौती, नंबर-1 हैं तो बाबर सेना के खिलाफ बनाएं रन

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनका अब तक पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्हें अब दिग्गज ने चुनौती दी है।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav IND vs PAK

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार को टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उतरेंगे। सूर्या का आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। वह 4 गेंद खेलकर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच में वह 31 रन बनाकर आउट हुए। पिछले चार मैचों में सूर्या की फॉर्म ने चिंता बढ़ा दी है। वह इससे पहले आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ डक और केकेआर के खिलाफ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था। सूर्या अब विश्व क्रिकेट की बड़ी चुनौती का सामना करने उतरेंगे। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज ने उन्हें चुनौती दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलें बड़ी पारी 

पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने सूर्या को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ आकर बड़ी पारी खेलनी चाहिए। टीओआई से बात करते हुए कामरान ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी बड़े मंच और दबाव वाले खेल में खुद को साबित करने में सफल रहे हैं, लेकिन सूर्या टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज होने के बावजूद बाबर आजम के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ अब तक उनका बेस्ट नहीं आया है। रोहित आईसीसी इवेंट्स में खुद को साबित कर चुके हैं, लेकिन अब सूर्या को आकर खुद को साबित करना चाहिए। सूर्यकुमार जब भी पाकिस्तान के खिलाफ आए हैं। वह खुद को साबित नहीं कर पाए। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बेहतरीन अनुभव होता है।

क्या हैं पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार के आंकड़े 

सूर्यकुमार यादव पिछले तीन साल में चार बार पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं। हालांकि वे बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। सूर्या के 4 में से 2 मैच टी-20 वर्ल्ड कप और 2 मैच एशिया कप में थे। वह इन मैचों में 57 रन ही बना सके हैं। इसमें वह किसी भी पारी में 20 से ज्यादा रन नहीं बना सके।

विज्ञापन

T20 इंटरनेशनल के नंबर-1 बल्लेबाज 

सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके पास आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 861 अंक हैं। सूर्या ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में मुकाबले के बाद हाईऐस्ट रैंकिंग पॉइंट्स हासिल किए थे। उन्होंने 910 अंक प्राप्त किए। हालांकि उनके पॉइंट्स कम हुए हैं, लेकिन फिर भी वे टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। अब देखना होगा कि सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबले में अपनी छाप कैसे छोड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ