IND vs PAK: बाबर आजम को चचेरे भाई ने दिया झटका, कहा- टीम इंडिया जीतेगी मैच

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: बाबर आजम के चचेरे भाई कामरान अकमल ने भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सवाल के जवाब में ये बात कही।

India vs Pakistan T20 World Cup 2024

India vs Pakistan T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की टीमें अब केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ती नजर आती हैं। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को ‘महामुकाबले’ से जाना जाता है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। हालांकि दोनों टीमों की इस राइवलरी में भारतीय टीम हमेशा से ही आगे रही है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमें 9 जून को एक बार फिर टी-20 विश्व कप में भिड़ने वाली हैं। इस महामुकाबले को लेकर कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं। ऐसी ही एक भविष्यवाणी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के चचेरे भाई और पाकिस्तान के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी से बाबर आजम को झटका दे दिया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

टीम इंडिया जीतेगी मैच

दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत को फेवरेट टीम चुनी है। उनका मानना है कि ये मुकाबला टीम इंडिया जीतने जा रही है। कामरान ने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन रखा था। जिसमें उनसे पूछा गया कि न्यूयॉर्क में होने वाले मुकाबले को भारत या पाकिस्तान कौनसी टीम जीतेगी? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- ”निश्चित रूप से भारत।”

विज्ञापन

दोस्ती से बाहर निकलना चाहिए

कामरान अकमल ने इससे पहले पाकिस्तान टीम की इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन के लिए आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को दोस्ती से बाहर निकलकर टीम के हित में सोचना चाहिए। जो खिलाड़ी बेंच पर मौके का इंतजार कर रहे हैं, उन पर भरोसा जताया जाना चाहिए। जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। कामरान अकमल ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट और 157 वनडे मैच खेले थे। वह बाबर आजम के चचेरे भाई हैं। जबकि उमर अकमल और अदनान अकमल उनके सगे भाई हैं।

विज्ञापन

भारत का पलड़ा भारी

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में 7 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें भारत का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। टीम इंडिया ने पांच मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने केवल एक मैच जीता है। एक मैच टाई रहा है। भारत ने बॉल आउट के माध्यम से इसमें जीत हासिल की।टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कमर कस चुकी है। टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ