T20 WC 2024: विराट की फ्लॉप बल्लेबाजी पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन, PAK के खिलाफ होगी चुनौती

T20 World Cup 2024 IND Vs IRE: टीम इंडिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है। लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही मैच में फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद अब विराट को लेकर सुनील गावस्कर का रिएक्शन सामने आया है।

T20 World Cup 2024 IND Vs IRE virat kohli sunil gavaskar

T20 World Cup 2024 IND Vs IRE virat kohli sunil gavaskar

T20 World Cup 2024 IND Vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को मुकाबला खेला गया। जिसको टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था। जैसा कि इस मैच से पहले टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, मैच के दौरान वहीं देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की थी। जहां रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की तो वहीं विराट कोहली ओपनिंग करते हुए पहले ही मैच में फ्लॉप हो गए। जिसके बाद अब विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज का बयान सामने आया है।

सुनील गावस्कर का रिएक्शन

आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली ओपनिंग करने आए थे। इस दौरान विराट 5 गेंदों पर महज एक रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि मेरा मानना है कि विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और बाबर आजन जैसे बड़े खिलाड़ी एक मैच में विफल होने के बाद अगले मैच में उसकी भरपाई करने का सोचते हैं। अगले मैच में ये खिलाड़ी दोगुने रन बनाना चाहते हैं। आयरलैंड के खिलाफ कोहली रन नहीं बना पाए थे लेकिन अब पाकिस्तान से बेहतर उनके लिए दोगुने रन बनाने का अच्छा मौका नहीं होगा।

भारत ने 8 विकेट से जीता था मैच

इस मैच में आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में महज 96 रनों पर आउट हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने भी काफी शानदार गेंदबाजी की।

बुमराह ने 2 विकेट, सिराज और अक्षर ने 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं 99 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ