T20 World Cup 2024 IND vs IRE: टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के पहले मुकाबले के दौरान टॉस में कंफ्यूजन देखने को मिला। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा, विपक्षी कप्तान पॉल स्टर्लिंग, मैच रेफरी और प्रजेंटर रवि शास्त्री सब कंफ्यूज हो गए। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीता, लेकिन इससे पहले थोड़ा ड्रामा देखने को मिला। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर टॉस में फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये कंफ्यूजन क्यों हुआ।
कप्तान रोहित शर्मा ने बढ़ाया कंफ्यूजन
हुआ यूं कि जैसे ही रोहित शर्मा ने टॉस का सिक्का उछाला तो आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने हेड्स बोला। फिर जब सिक्का नीचे गिरा तो रोहित को लगा कि वे टॉस हार गए हैं। इसलिए वे पीछे जाने लगे, लेकिन तभी रवि शास्त्री ने मैच रेफरी से पूछा कि सिक्के में क्या आया है। इस पर डेविड ने कहा कि टेल्स आया है। डेविड ने रोहित शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि टॉस उन्होंने जीता है, लेकिन रोहित फिर से कंफ्यूज नजर आए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे टॉस जीत चुके हैं। वे पूछने लगे कि क्या मैंने ही टॉस जीता है? इस पर रेफरी ने कहा कि टॉस भारत के पक्ष में गया है।
क्या भूले रोहित
रोहित शर्मा टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन के बारे में चर्चा करते हुए भी कंफ्यूज हो गए। वह जब टीम कॉम्बिनेशन बता रहे थे, तब वे प्लेइंग इलेवन में आखिरी खिलाड़ियों का नाम भूल गए। इस भूल के बाद रोहित खुद भी मुस्कुराते हुए नजर आए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की भूलने की आदत के बारे में एक बार विराट कोहली ने राज खोला था। विराट ने कहा था कि रोहित कई बार अपना जरूरी सामान भी होटल में ही भूल जाते हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर इसके बारे में याद आता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ठहाके मारकर हंसने लगे कोच राहुल द्रविड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: भारत के खिलाफ एक विकेट हासिल करते ही ये गेंदबाज बनाएगा कीर्तिमान, गजब का है रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम पर पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, बाबर आजम को कप्तान बनाने पर भड़के
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IRE से जीत के बाद रोहित के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: ये 5 खिलाड़ी आयरलैंड का कर सकते हैं सूपड़ा साफ, यहां देखें गजब के आंकड़े
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: शिवम दुबे नहीं…ये खिलाड़ी पूरी कर सकता है युवराज की कमी, पूर्व दिग्गज का दावा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines