T20 World Cup 2024 IND Vs IRE: टीम इंडिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करने वाली है। पहला मुकाबला टीम इंडिया का आयरलैंड के साथ नासाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक टूर्नामेंट में 5 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें नई टीमों ने अपने प्रदर्शन से काफी हैरान किया है। ऐसे में टीम इंडिया आयरलैंड को कतई हल्के में लेना नहीं चाहेगी। वहीं आयरलैंड के साथ होने वाले मैच से टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।
शिवम दुबे का खेलना मुश्किल
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उनको विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। हालांकि टीम में शामिल होने के बाद से शिवम दुबे के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई थी। पिछली 6 पारियों की बात करे तो शिवम के बल्ले से एक भी ढंग की पारी नहीं निकली है।
ये भी पढ़ें:- 5 जून को भारत खेलेगा WC का पहला मैच, इस TV चैनल पर Free में देख सकेंगे Live
पिछली 6 पारी में शिवम का प्रदर्शन
1. 14 रन
2. 7 रन
3. 18 रन
4. 21 रन
5. 0
6. 0
वार्मअप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी शिवम बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इस मैच में दुबे महज 14 रन बनाकर आउट हुए थे, हालांकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट जरूर हासिल किए थे। टीम इंडिया अपने ग्रुप में सभी मैच जीतना चाहेगी। ऐसी भी टीम इंडिया किसी भी टीम के सामने कमजोर दिखना नहीं चाहेगी। वहीं अगर इस फॉर्म के साथ शिवम दुबे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिखाई देगा।
आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के आखिरी कुछ मैच छोड़कर शिवम दुबे के लिए पूरा सीजन काफी कमाल का रहा था। सीएसके के लिए शिवम कई कमाल की पारियां खेली थी। इस सीजन 14 मैचों में शिवम ने 396 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173 का रहा था।
ये भी पढ़ें:- AFG Vs UGA: टी20 में अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, ये खिलाड़ी बने मैच विनर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक में होंगे बदलाव! Playing 11 लगभग तय
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines