T20 World Cup 2024 में कल रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अजेय रही है। अब भारत को विश्व चैंपियन बनने के लिए बचे हुए 2 मैचों को जीतना होगा। इनमें पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और दूसरा फाइनल मैच होगा। इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव के बीच शानदार वापसी की है। टीम के कई खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। भारतीय टीम को इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए चुनौती बन सकते हैं।
फिलिप साल्ट
फिलिप साल्ट ने मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की है। फिलिप साल्ट ने अब तक 7 मैच खेले हैं, इनमें 2 बार वह टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। साल्ट ने 7 मैच में 166 की स्ट्राइक से 183 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में साल्ट ने कुल 30 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 160 की स्ट्राइक से 880 रन बनाए हैं। साल्ट का विकेट जल्दी गिराने से भारतीय टीम को फायदा मिलेगा। टीम के ओपनिंग गेंदबाज जसप्रीत बुरमाह और अर्शदीप सिंह साल्ट की कमजोरी पर पारखी नजर रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- UP का ये अफसर बना दुनिया का नंबर-1 शटलर, संघर्ष जान आप भी रह जाएंगे दंग
जॉस बटलर
इंग्लैंड के कप्तान मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 159 की स्ट्राइक से अब तक 191 रन बनाए हैं। ये भी 2 बार नॉट आउट रहे हैं। जॉस बटलर के पास 123 टी20 मैचों का अनुभव है। इसमें उन्होंने 146 की स्ट्राइक से कुल 3241 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 24 अर्धशतक भी शामिल हैं। भारतीय टीम के गेंदबाजों को जॉस बटलर का विकेट जल्दी लेना होगा। जॉस बटलर जितनी देर मैदान पर रहते हैं वह तेजी के साथ टीम का स्कोर बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: भारत या इंग्लैंड, किसकी प्लेइंग-11 ज्यादा दमदार? देखें आंकड़े
जोफ्रा आर्चर
इस तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से इस टूर्नामेंट में कई बार टीम को अहम मौके पर विकेट दिलाई है। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए अब तक इस टूर्नामेंट के 7 मैच में 9 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.03 की रही है। वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक कुल 24 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 7.49 की इकॉनमी के साथ कुल 30 विकेट हासिल किए हैं। जोफ्रा आर्चर इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह भारतीय टीम को शुरुआती झटका दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: बारिश के चलते सेमीफाइनल होते हैं रद्द, तो किन टीमों को होगा फायदा; समझें समीकरण
आदिल रशीद
इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में आदिल रशीद ने भी काफी अहम भूमिका निभाई है। आदिल ने 7 मैच में अब तक 9 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट भी 6.71 का रहा है। इस टूर्नामेंट में राशिद ने एक बार 4 विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में आदिल ने अब तक कुल 113 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.34 की इकॉनमी के साथ 119 विकेट लिए हैं। बीच के ओवरों में आदिल रशीद विपक्षी टीम के लिए घातक होते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines