T20 World Cup 2024 IND vs ENG: विश्व कप में 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल में भारत के हाथों हारकर इंग्लैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी का लोहा खुद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी माना है। कहीं न कहीं इस मैच में जोस बटलर की एक गलती इंग्लैंड को भारी पड़ा, जिसके चलते टीम को विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
क्या टॉस जीतकर गेंदबाजी करना था गलत फैसला?
इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, जो इस पिच पर काफी अच्छा स्कोर था। बारिश के बाद देखा गया था कि गेंद थोड़ा नीची और फसकर आ रही थी। हालांकि पहली पारी में फिर भी गेंद ठीकठाक बल्ले पर आ रही थी।
इसके बाद दूसरी पारी में पिच थोड़ी स्लो लग रही थी जिसके चलते इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खेलने में थोड़ी दिक्कत भी हो रही थी। वहीं अगर शायद जोस बटलर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते तो शायद स्थिति थोड़ी अलग हो सकती थी। दूसरी रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया था कि अगर वे टॉस जीत जाते तब भी बल्लेबाजी करने का ही फैसला करते।
ये भी पढ़ें:- 11 साल में भारत हारा 5 फाइनल, रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें अब “दिल नहीं तोड़ना”
जोस बटलर ने की टीम इंडिया की तारीफ
मैच के बाद बातचीत करते हुए जोस बटलर ने बताया कि टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और वे जीत के असली हकदार थे। हर परिस्थिति में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनका स्कोर भी काफी अच्छा था, जिसको बाद में भारत के स्पिनर्स ने और ज्यादा मुश्किल बना दिया था। बारिश के कारण थोड़ी स्थिति बदलने की उम्मीद भी थी लेकिन शायद बारिश के बाद भी कुछ नहीं बदला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड पर कैसे मिली भारत को जीत, सेमीफाइनल के दौरान आखिर क्या सोच रहे थे रोहित?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सेमीफाइनल में कोहली की खराब फॉर्म पर रोहित का ‘विराट’ बयान, फाइनल में…
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
6 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines