Virat Kohli Rishabh Pant: भारत-बांग्लादेश के बीच शनिवार को टी-20 विश्व कप सुपर-8 के मुकाबले में ऋषभ पंत एक बार फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 11वें ओवर तक शानदार बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन 12वें ओवर में ऐसा शॉट खेला कि भारतीय खेमे में खलबली मच गई। पंत ने रिषाद हुसैन के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका कूट डाला, लेकिन अगली ही गेंद पर वे खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। पंत रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच पकड़े गए।
पंत-कोहली निराश
पंत को खराब शॉट पर आउट होते देख विराट कोहली ने तौलिये से अपना मुंह छुपा लिया। इसके बाद जब ऋषभ पवेलियन लौटे तो वे खुद से निराश दिखे। वह टीम स्टाफ से इसके बारे में चर्चा करते नजर आए। तभी वहां तौलिया टांगे विराट कोहली आए और ऋषभ से लंबी चर्चा शुरू कर दी। वह पंत को कुछ समझाते हुए भी नजर आए। कोहली पंत से नाराज भी नजर आते हैं। वह इस चर्चा में यह भूल जाते हैं कि कैमरे की नजर उन्हीं पर है। इसके बाद ये पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है।
विराट कोहली का रिएक्शन वायरल
अब इसी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंत के आउट होने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन साफ देखा जा सकता है। इस रिएक्शन के आधार पर कहा जा रहा है कि पंत अच्छी बल्लेबाजी करते हुए खराब शॉट खेलकर आउट हुए तो विराट कोहली खफा हो गए। हालांकि कोहली क्या कह रहे थे, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन कमेंटेटर भी कहते नजर आए कि वे शायद पंत से उनके शॉट के बारे में चर्चा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: तंजीम हसन ने विराट कोहली को दिखाए तेवर, ICC दे सकती है ये सजा
पांड्या-दुबे की शानदार बल्लेबाजी
पंत के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हार्दिक ने 27 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 185.19 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन जड़े तो वहीं दुबे ने 24 गेंदों में 3 छक्के जमाकर 34 रन बनाए। मिडल ऑर्डर में दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने बोर्ड पर 196 रन टांग दिए।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, IPL के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका
ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
24 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
30 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
44 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines