IND vs BAN: रोहित को आउट करते ही शाकिब उल हसन ने रचा इतिहास, बने T20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

IND vs BAN: बांग्लादेश के स्टार शाकिब उल हसन ने भारत के खिलाफ एक बड़े कारनामे को अंजाम दिया है। इस मैच में रोहित शर्मा को आउट करते ही उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 42 टी 20 मैचों में ये कारनामे को अंजाम दिया है।

Munawar Faruqui (60)

IND vs BAN: सुपर 8 में भारत और बांग्लादेश के बीच आज मुकाबला हो रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। उनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है। शाकिब ने रोहित शर्मा को आउट करके इस कारनामे को अंजाम दिया है।

शाकिब उल हसन ने रचा इतिहास

भारत के खिलाफ मैच में उतरने से पहले 41 मैच में टी20 वर्ल्ड कप में उनके नाम 49 विकेट दर्ज थे। उन्होंने इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आउट करके टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 34 मैचों में 39 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद नंबर तीन पर श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा ने 31 मैच में 38 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा हैं। उन्होंने 19 मैचों में 37 विकेट लिए हैं। जबकि पांचवें स्थान पर सईद अजमल हैं। उन्होंने 36 विकेट हासिल किए हैं।

बांग्लादेश ने किया था टीम में बदलाव

इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश ने आज अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किया है। उन्होंने मेहंदी हसन को खिलाया है। जबकि टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

यहां देखें दोनों देशों की प्लेइंग XI

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश

तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ