T20 WC 2024: 'क्या कर रहा है यार, आड़ा मारने दे ना..' रोहित शर्मा की फिर Viral हुई स्टंप माइक रिकॉर्डिंग

T20 World Cup 2024 IND vs BAN: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का स्टंप माइक में रिकॉर्डिंग वाला वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार ये वीडियो विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान का है।

rohit sharma

rohit sharma

T20 World Cup 2024 IND vs BAN: टी20 विश्व कप में 22 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 50 रनों से जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान का कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसको देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कुलदीप यादव जब गेंदबाजी कर रहे थे तब रोहित ने उनको ऐसा कुछ बोला जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

क्या बोले थे रोहित शर्मा?

दरअसल टीम इंडिया को पहली सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई थी। बांग्लादेश का पहला विकेट गिरने के बाद जब कप्ताम रोहित ने कुलदीप को गेंदबाजी पर लगाया तब रोहित को कहते हुए सुना गया कि क्या कर रहा है यार, आडा मारने दे ना। अभी-अभी आया है, एक अभी गया है आडा मारके। इसको भी मारने दे ना। रोहित के इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा भाई बांग्लादेशी खिलाड़ियों को हिंदी आती है। अक्सर रोहित शर्मा की मैच के दौरान की स्टंप माइक रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। ये पहली बार नहीं है जब रोहित का ऐसा वीडियो सामने आया है, इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान भी रोहित की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई थी और फिर बाद में काफी वायरल भी।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने 50 रन से जीता मैच

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई थी। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ