IND vs BAN: मैच के दौरान विराट कोहली ने किया ऐसा कारनामा, दंग रह गए दर्शक

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने ऐसा काम किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस कारनामे को शेयर कर फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है। अपने पहले मैच में इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रन से शिकस्त दी। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश को 50 रन से रौंद डाला। इस जीत के साथ भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गई है। टीम का सुपर-8 में आखिरी मैच 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। भारतीय टीम सुपर-8 में अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप में टॉप पोजिशन पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनकी सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या किया कोहली ने

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपने अनोखे कारनामे के लिए भी पहचाने जाते हैं। वेस्टइंडीज के एंटीगुआ मैदान पर भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में भी विराट कोहली ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसे देख लोग दंग रह गए। दरअसल मैच के दौरान विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। मैच के दौरान बांग्लादेश के बल्लेबाज रियाद महमूदुल्लाह ने एक छक्का जड़ा। विराट कोहली इसी ओर बाउंड्री पर थे। छक्के के बाद गेंद बाउंड्री के बाहर एक स्टेज के नीचे चली गई। वहां पर कोई बॉल ब्वॉय नहीं होने के चलते विराट कोहली खुद ही गेंद उठाने चले गए। वह स्टेज के नीचे घुस गए और गेंद निकाल लाई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि कोहली को बड़ा खिलाड़ी होने का घमंड नहीं है। कोहली गली क्रिकेट से निकले हैं और यह उन्होंने खुद ही साबित भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर आप भी देंखे वायरल वीडियो और फैंस के कमेंट –

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ