हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World cup 2024: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो

IND vs Aus: भारत ने सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत हासिल कर ली ह। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2023 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया है।

विज्ञापन

IND vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच पर निर्भर करना पड़ेगा। इस मैच में अगर बांग्लादेश जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का कोई मौका होगा ।इस मैच में टीम इंडिया के लिए ये 5 खिलाड़ी हीरो बनकर सामने आए।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर धमाल मचाया। उन्होंने केवल 19 गेंदों में ही अर्धशतक लगाया। इसके अलावा उन्होंने 41 गेंदों में 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुई।

विज्ञापन

 

कुलदीप यादव

ट्रेविस हेड और मार्श ने एक विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाल लिया था। इस दौरान वो टीम इंडिया से मैच को दूर लेकर जा रहे थे, तभी कुलदीप यादव ने मार्श का विकेट लेकर टीम इंडिया की वापसी कराई थी। इसके अलावा उन्होंने खतरनाक नजर आ रहे मैक्सवेल को भी आउट किया।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह हीरो बन के सामने आए। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने खतरनाक ट्रेविस हेड को आउट करके इंडिया की जीत को पक्का कर दिया। उन्होंने पारी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका भी नहीं दिया था।

विज्ञापन

 

अक्षर पटेल

टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने आज अपने रोल को बखूबी निभाया। उन्होंने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किय। इसके अलावा उन्होंने मार्श का खतरनाक कैच लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी भी कराई।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के लिए इस वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उन्होंने तीन अहम विकेट हासिल किए। अपने स्पेल में उन्होंने टिम डेविड, डेविड वार्नर और वेड का विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,6: जोस बटलर ने उतारा USA के गेंदबाज का भूत, एक ओवर में 5 छक्के जड़ मचाई तोड़फोड़, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:- Eng vs USA: आदिल रशीद की गुगली बनी USA के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली, उखड़ गए डंडे, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola