हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

T20 World Cup 2024 IND vs AFG: सुपर-8 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज अफगानिस्तान के साथ होने वाला है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदली-बदली दिख सकती है।

विज्ञापन
Team India

T20 World Cup 2024 IND vs AFG: टीम इंडिया आज से अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सुपर-8 में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। 8 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद आज रोहित एंड कंपनी एक्शन में होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी तक टीम इंडिया ने अपने सभी मैच अमेरिका में खेले थे। जिसके बाद अब सुपर-8 के सभी मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे।

इस तेज गेंदबाज की होगी छुट्टी!

अभी तक अमेरिका में खेले गए मुकाबलों में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली थी। जिसके चलते टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। वहीं वेस्टइंडीज में स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से आज एक तेज गेंदबाज का पत्ता कट सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अफगानिस्तान के साथ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के मुकाबले सिराज का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें:- Video: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की जीत के बाद Points Table में हलचल, USA की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन

कुलदीप यादव की होगी एंट्री!

अफगानिस्तान के साथ होने वाले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से कौन कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद होगा। अभी तक इन दोनों को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार वेस्टइंडीज की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर टीम इंडिया को कुलदीप यादव ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं। भले ही चहल ने आईपीएल में कुलदीप से ज्यादा विकेट लिए हो लेकिन इकॉनमी रेट की बात करे तो वो कुलदीप का ज्यादा बेहतर है। ऐसे में चहल की बजाय कुलदीप पर ज्यादा भरोसा जताया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से, जानें T20I में किसका पलड़ा है भारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola