IND vs AFG Kuldeep Yadav: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। ये मैच गुरुवार को बारबाडोस में खेला जाएगा। माना जा रहा है कि बारबाडोस की पिच पर भारतीय स्पिनर काफी असरदार साबित होंगे। इसलिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। भारत के स्टार स्पिनर और चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव को अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। अमेरिका में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में उन्हें जगह नहीं मिली, लेकिन अब एक वीडियो ने फैंस के बीच इस बात की चर्चा बढ़ा दी है कि कुलदीप यादव इस स्पिन पिच पर टीम इंडिया के एक्स फैक्टर साबित होंगे।
कुलदीप यादव की शानदार स्पिन
दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। स्टार स्पिनर कुलदीप यादव दोनों बल्लेबाजों को बॉलिंग करते दिखे। कुलदीप इस पिच पर लाजवाब स्पिन फेंकते नजर आए। उन्हें पिच से मदद मिलती नजर आ रही है। कुलदीप ने दोनों बल्लेबाजों के साथ काफी देर तक प्रैक्टिस की। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कुलदीप की प्लेइंग इलेवन में एंट्री लगभग तय है।
मोहम्मद सिराज को रखा जा सकता है बाहर
माना जा रहा है कि कुलदीप यादव अगर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं तो एक तेज गेंदबाज को बाहर रखा जा सकता है। कुलदीप के आने के बाद मोहम्मद सिराज का पत्ता कट सकता है। कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि चार स्पिन गेंदबाजों को फायदा वे वेस्ट इंडीज स्टेज के दौरान उठाएंगे। ऐसे में चहल और कुलदीप में से कुलदीप का स्थान लगभग पक्का माना जा रहा है।
विराट-रोहित ने आजमाए स्वीप शॉट
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस के दौरान स्वीप शॉट आजमाए। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने उनके लिए स्पेशल फील्डिंग भी सेट की। टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि थोड़ी देर बाद जब ये रुकी तो विराट-रोहित उसी एग्रेशन के साथ बल्लेबाजी के लिए आ गए।
ये भी पढ़ें: हारिस रऊफ ने मानी अपनी गलती, आपसी झगड़े में इंडिया का नाम लेकर बुरे फंसे
अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी-20 मैच
कुलदीप के अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक मैच खेला है। बेंगलुरु में इस साल 17 जनवरी को खेले गए मैच में कुलदीप ने 3 ओवर फेंककर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट चटकाया था। भारत ने दूसरे सुपर ओवर में ये मैच जीता था। कहना गलत नहीं होगा कि अगर रोहित शर्मा कुलदीप यादव को मौका देते हैं तो वह काफी असरदार साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: हारिस रउफ के बचाव में रिजवान ने भारत का नाम लेकर शेयर की पोस्ट, छिड़ गया विवाद
ये भी पढ़ें: जिस मैदान पर भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान, वहां अब तक कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन?
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines