IND vs AFG: सुपर 8 में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को रन से हरा दिया है। ये टी 20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की चौथी जीत है। अफगानिस्तान भारत को कभी टी 20 वर्ल्ड कप में हरा नहीं पाया है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने दो छक्कों ने सभी को हैरान कर दिया है।
हार्दिक पांड्या ने लगाए दो छक्के
हार्दिक पांड्या ने पहला छक्का राशिद खान की गेंद पर लगाया था। उनका ये छक्का कमेंट्री बॉक्स के शीशे पर जाकर लगा था। इसके अलावा उन्होंने अगला छक्का नवीन अल है की गेंद पर लेग साइड में मारा था। ये छक्का भी मैदान के बाहर ही गिरा था। उनके इन दोनों पॉवरफुल सब हैरान रह गए।
बल्ले से दिया अहम योगदान
हार्दिक पांड्या ने आज भारत के लिए 32 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। इस पार्टनरशिप की दम पर ही भारत ने 180 रनों से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 13 रन ही दिए।
भारत ने हासिल की जीत
भारत ने ग्रुप 1 के पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव के 53 रन और हार्दिक पंड्या के 32 रन की दम पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। 182 रन के स्कोर का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 134 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 7 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप ने भी 3 विकेट हासिल किए। सूर्यकुमार यादव को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें: Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines