T20 World Cup 2024 Semi Final Umpires: टी-20 विश्व कप अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। दोनों सेमीफाइनल की चार टीमें कंफर्म हो चुकी है। ये टीमें हैं- भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान। टीम इंडिया विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ 27 जून को गुयाना में होगा। इसके साथ ही अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 26 जून को त्रिनिदाद में रात 8.30 बजे और भारतीय समयानुसार 27 जून को सुबह 6 बजे से होगा। इन दोनों नॉकआउट मैचों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है।
नितिन मेनन और रिचर्ड इलिंगवर्थ होंगे पहले सेमीफाइनल के अंपायर
आईसीसी के मुताबिक, रिचर्ड इलिंगवर्थ और नितिन मेनन अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मैदानी अंपायर होंगे। रिचर्ड केटलबोरो इस मैच में टीवी अंपायर होंगे, जबकि अहसान रजा फोर्थ अंपायर की भूमिका में होंगे। गौरतलब है कि रिचर्ड केटेलबोरो चर्चित अंपायर हैं। जिनके कई फैसलों पर विवाद हो चुका है।
क्रिस गैफनी और रोडनी टकर होंगे भारत-इंग्लैंड के मैच में अंपायर
वहीं बात की जाए भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की तो इस मैच में क्रिस गैफनी और रोडनी टकर मैदानी अंपायर में होंगे। इस मैच में जोएल विल्सन टीवी अंपायर होंगे। जबकि पॉल रीफेल चौथे अंपायर के रूप में मौजूद होंगे। आपको बता दें कि रिचर्ड केटलबोरो के कई निर्णय भारतीय टीम के खिलाफ गए हैं। खास बात यह है कि रिचर्ड के ये निर्णय नॉकआउट मुकाबलों में ही भारत के खिलाफ गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूद न रहने पर टीम इंडिया की टेंशन दूर होगी।
ये भी पढ़ें: AFG vs BAN: नवीन उल हक ने खोल दी गुलबदीन नायब की ‘पोल’, फिर बोले- सॉरी…
ये होंगे सेमीफाइनल के अंपायर
दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान (त्रिनिदाद): 26 जून
रेफरी: रिची रिचर्डसन
ग्राउंड अंपायर: नितिन मेनन और रिचर्ड इलिंगवर्थ
टीवी अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो
फोर्थ अंपायर: अहसान रजा
भारत बनाम इंग्लैंड (गुयाना): 27 जून
रेफरी: जेफरी क्रो
ग्राउंड अंपायर: रॉडनी टकर, क्रिस गैफनी
टीवी अंपायर: जोएल विल्सन
फोर्थ अंपायर: पॉल रीफेल
ये भी पढ़ें: AFG vs BAN: ‘बहाने नहीं बना सकते…’, बांग्लादेश के कप्तान का हार के बाद बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: Video: गुलबदीन नायब ने ‘नौटंकी’ पर तोड़ी चुप्पी, अश्विन के पोस्ट का दिया जवाब
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
34 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines