Harmeet Singh USA Cricket Team Player: IPL का रोमांच खत्म हो चुका है, अब T20 वर्ल्ड कप का खुमार क्रिकेट लवर्स पर छाया हुआ है। एक जून 2024 से वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है, जो करीब एक महीना चलेगा। इस बार वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेल रही हैं और 3 नई टीमें अमेरिका, युगांडा, कनाडा पहली बार टूर्नामेंट खेलने जा रही हैं। यूं तो पूरी दुनिया कुछ देशों के क्रिकेटरों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन आज हम आपको उस टीम के एक खिलाड़ी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने इंडिया के लिए IPL खेला, वर्ल्ड कप खेला, जो भारतीय है, लेकिन अब वह इंडिया के खिलाफ खेलेगा।
जी हां, क्रिकेटर का नाम हरमीत सिंह है, जो अब अमेरिका की क्रिकेट टीम का मेंबर है। हरमीत सिंह ने इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर भारत के लिए क्रिकेट खेलने के लिए काफी स्ट्रगल किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी इंडियन टीम में सेलेक्ट नहीं हुआ। निराश होकर हरमीत सिंह अमेरिका में बस गया। वहां कुछ नियमों को फॉलो करके उसे अमेरिका के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिल गया, लेकिन इंडिया में रहते हुए उनके स्ट्रगल की कहानी जानकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। क्रिकेटर का नाम है हरमीत सिंह, आइए जानते हैं उनके बारे में सब कुछ…
यह भी पढ़ें:कुछ मैच सुबह 5 बजे से…कुछ मुकाबले रात 12:30 से…यहां देखें T20 WC के मैचों की टाइमिंग
भारत के लिए वर्ल्ड कप, IPL खेल चुके हरमीत
भारत के मुंबई शहर में जन्मे हरमीत सिंह बद्धन भारतीय क्रिकेटर हैं , जिन्होंने माइनर लीग क्रिकेट खेलने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने से पहले मुंबई और त्रिपुरा के लिए खेला था। हरमीत 2012 में ICC का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खेल चुके हैं। वह भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। हरमीत धीमी गति के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं, जो 2013 इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य थे।
हरमीत सिंह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में त्रिपुरा के लिए 8 मैच खेलते हुए 13 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। अगस्त 2021 में वह सिएटल चले गए, जहां वह माइनर लीग क्रिकेट में सिएटल थंडरबोल्ट्स के कप्तान बने। मार्च 2024 में उन्हें कनाडा के खिलाफ ट्टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम में शामिल हुए। 7 अप्रैल 2024 को कनाडा के खिलाफ USA की तरफ से टी-20 डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें:WCL: युवराज सिंह, क्रिस गेल, ब्रेट ली…मैदान में दिखेगा दिग्गजों का जलवा, इंग्लैंड ने जारी किया स्क्वाड
इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के स्ट्रगल में मां को खोया
हरमीत सिंह बताते हैं कि वे भारत में क्रिकेटर रहते हुए किए गए स्ट्रगल, सुने गए तानों और झेले गए दर्द को कभी नहीं भूल सकता। इंडिया से निराश होकर अमेरिका गया था। वहां क्रिकेट के छोटे-मोटे टूर्नामेंट खेलते हुए गुजर बसर के लिए मजदूरी भी करनी पड़ी। कोरोना काल में मां को कोरोना हो गया। वह ICU में थीं और इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन चाहिए था, जो उन्होंने खरीद लिया, लेकिन वे उसे इंडिया तक पहुंचा नहीं पाए। उन्होंने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया, लेकिन इससे ज्यादा तकलीफ तब हुई, जब कोरोना के कारण इंडिया नहीं आ पाया। मां का अंतिम संस्कार भी वीडियो कॉल पर देखा। क्रिकेटर बनूं, उनका ही सपना था। वे मुझे क्रिकेट ग्राउंड में लेकर जाती थीं।
यह भी पढ़ें:T20 WC 2024: IND vs PAK मैच पर खतरे की आशंका! न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्पॉट फिक्सिंग में फंस चुके हरमीत सिंह
हरमीत सिंह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताते हुए कि उनका नाम 2013 के स्पॉट फिक्सिंग में भी फंस चुका है। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL खेलते थे, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में उनका नाम आने से उनकी काफी बदनामी हुई, जबकि स्पॉट फिक्सिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं था, वे सिर्फ किसी की पॉलिटिक्स का शिकार हुए थे। एक आरोपी ने उनका नाम ले लिया और जांच की सुई उनकी ओर मुड़ गई।
जांच अधिकारी ने भी कहा कि तुमने कुछ नहीं किया, BCCI से बात करेंगे, लेकिन वे लोगों की धारणा नहीं बदल सके। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने भी बयान दिया कि हरमीत निर्दोष है। वह गवाह है, सरकारी गवाह नहीं। हम उसकी बेगुनाही का सबूत देने के तैयार हैं। सट्टेबाजों ने उससे संपर्क किया था, लेकिन उसने ऑफर रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उन आरोपों ने उनका करियर खराब कर दिया। उसके बाद वे इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाए। उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम में भी जगह नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: T20 WC 2024: 9 जून को खेला जाएगा IND-PAK, जानें इस पिच का कैसा है मिजाज
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines