T20 WC 2024: 9 जून को खेला जाएगा IND-PAK, जानें इस पिच का कैसा है मिजाज

India vs Pakistan Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 9 जून को यूएसए के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं, इस पिच का कैसा है मिजाज।

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan nassau county international cricket stadium Pitch Report

भारत बनाम पाकिस्तान।

India vs Pakistan Pitch Report: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज भले ही 2 जून से होने वाला है, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों फैंस को 9 जून का इंतजार है, जिस दिन भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच को लेकर अभी से फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला खेला जाता है, यह हाईवोल्टेज मैच होता है। यह मुकाबला यूएसए के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए हम आपको बताते हैं इस पिच की कैसी कंडीशन है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलेगी, या फिर गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसके लिए मददगार होगी यह पिच

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को वॉर्मअप मैच खेलना है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 9 जून को नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस पिच की बात करें, तो इस पिच पर उछाल और सटीकता देखने को मिलती है। ग्राउंड्समैन ने इस पिच को बनाने में खूब मेहनत की है, आखिरकार यह पिच बनकर तैयार है। यह पिच सभी खिलाड़ियों को बराबर का मौका देगी। यह पिच ना सिर्फ तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी, बल्कि स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मददगार साबित होगी। ऐसे में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों, दोनों को इस पिच से बराबर की मदद मिलेगी।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में हेड टू हेड टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में 5 बार आमना-सामना हुआ है। दोनों के बीच खेले गए 5 मैचों में भारतीय टीम 4 मुकाबले जीती है, जबकि एक मैच पाकिस्तान के नाम रहा है। टी20 विश्व कप का आखिरी विश्व कप पाकिस्तान के नाम रहा था, इस मैच को पाकिस्तान ने 10 विकेट से चेज कर जीत लिया था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि 9 जून को होने वाले मुकाबले में किसकी जीत होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ